
Amazon पर मिल रहा कमाल का ऑफर, लगभग आधी कीमत पर खरीद सकते हैं नया टीवी
AajTak
Amazon Offer: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ऐमेजॉन पर इस वक्त टीवी सस्ते में मिल रहे हैं. यहां से आप 50 परसेंट तक डिस्काउंट पर टीवी खरीद सकते हैं. आइए जानते हैं इस सेल में मिल रहे टीवी ऑफर्स की पूरी डिटेल.
नया टीवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो Amazon पर चल रही सेल का फायदा उठा सकते हैं. वैसे तो ऐमेजॉन पर कोई स्पेशल सेल नहीं चल रही, लेकिन टेलीविजन स्टोर से आप 50 परसेंट तक डिस्काउंट पर नया टीवी खरीद सकते हैं.
डिस्काउंट ही नहीं आप Amazon Sale में नो-कॉस्ट EMI, एक्सचेंज ऑफर और बैंक डिस्काउंट का भी फायदा उठा सकते हैं. बैंक ऑफ बड़ोदा के क्रेडिट कार्ड पर 10 परसेंट का डिस्काउंट मिल रहा है. आइए जानते हैं आप इस सेल से क्या कुछ खरीद सकते हैं.
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर मिल रही ट्रेडिंग डील्स की बात करें तो Sony के 55-inch स्क्रीन साइज वाले UHD गूगल टीवी को आप 72,990 रुपये में खरीद सकते हैं. इसमें आपको 20W का साउंड आउटपुट मिलेगा. वहीं Redmi के 50-inch स्क्रीन साइज वाले UHD एंड्रॉयड टीवी को आप 32,999 रुपये में खरीद सकते हैं.
OnePlus का 43-inch स्क्रीन साइज वाला Y-सीरीज का स्मार्ट टीवी 24,490 रुपये में मिलेगा. रेडमी का 32-inch स्क्रीन साइज वाला HD रेडी स्मार्ट टीवी 15,499 रुपये में मिल रहा है.
सैमसंग का 50-inch स्क्रीन साइज वाला Crystal 4K टीवी 48,990 रुपये में मिलेगा. वहीं Amazon Basic के 50-inch डिस्प्ले साइज वाले टीवी को आप 33,499 रुपये में खरीद सकते हैं. इसमें बिल्ट-इन एलेक्सा और Dolby Atmos का सपोर्ट मिलता है.
छोटी स्क्रीन साइज वाले टीवी बजट सेगमेंट में एक अच्छा ऑप्शन होते हैं. अगर आप भी किसी ऐसे टीवी की तलाश में हैं, तो Mi Horizon Edition TV को खरीद सकते हैं. इसकी कीमत 16,499 रुपये है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










