
Amazon पर चल रही सेल, 60 परसेंट तक डिस्काउंट पर मिल रहे AC, पंखे और रेफ्रिजरेटर, कीमत 999 रुपये से शुरू
AajTak
Amazon Sale: अगर आप नया एयर कंडीशन या फिर एयर कूलर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो Amazon पर जबरदस्त सेल चल रही है. इस सेल में आपको डिस्काउंट पर कई आइटम्स मिलेंगे. साथ ही यूजर्स को बैंक डिस्काउंट और कूपन का भी लाभ मिलेगा.
गर्मी के दस्तक देते ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सेल्स शुरू हो गई हैं. Amazon पर समर अप्लायंस सेल चल रही है, जिसमें 60 परसेंट तक का डिस्काउंट मिल रहा है. साथ ही इस सेल में यूजर्स को बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है. Amazon Sale में कंज्यूमर्स को फेडरल बैंक डेबिट व क्रेडिट कार्ड पर 10 परसेंट का डिस्काउंट मिल रहा है. हालांकि, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने सेल की डेट्स का ऐलान नहीं किया है. यानी सेल कब तक चलेगी, इसरी जानकारी नहीं है.
Amazon सेल में कंज्यूर्स 40 परसेंट तक डिस्काउंट पर एयर कूलर खरीद सकते हैं. इसके अलावा 999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पंखे इस सेल में मिल रहे हैं. इन्वर्टर और स्टेब्लाइजर्स पर भी 40 परसेंट तक का डिस्काउंट मिल रहा है, जबकि 40 परसेंट तक की छूट वाटर प्यूरीफायर पर मिल रही है. अगर आप नया एसी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इस सेल में 40 परसेंट तक डिस्काउंट मिल रहा है, जबकि रेफ्रिजरेटर 6790 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल रहे हैं.
कंपनी विभिन्न आइटम्स पर आकर्षक ऑफर दे रही है. इस सेल में 1 टन क्षमता वाले स्प्लिट एडर कंडीशनर को आप 22,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं. वहीं 1.5 टन की क्षमता वाले AC की कीमत 25,499 रुपये से शुरू है, जबकि 2 टन क्षमता वाले AC की कीमत 38,990 रुपये से शुरू है. वहीं विंडो एसी पर 35 परसेंट तक डिस्काउंट मिल रहा है. इसके अलावा Amazon सेल में 2000 रुपये का कूपन डिस्काउंट भी मिल रहा है.
एयर कंडीशनर के अलावा यूजर्स को रेफ्रिजरेटर पर भी आकर्षक ऑफर मिल रहे हैं. यूजर्स 9,790 रुपये की शुरुआती कीमत पर सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर खरीद सकते हैं, जबकि डबल और ट्रिपल डोर रेफ्रिजरेटर की कीमत 25,499 रुपये से शुरू होती है. साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर पर कंज्यूमर्स को 40 परसेंट तक का डिस्काउंट मिल रहा है. साथ ही यूजर्स को 3000 रुपये का कूपन डिस्काउंट भी इन प्रोडक्ट्स पर मिल रहा है.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









