
Aligarh: धारदार हथियार से काटकर पति ने की पत्नी की हत्या, निर्वस्त्र हालत में फेंकी लाश
AajTak
मामूली कहासुनी में एक पति ने तेज धारदार हथियार से काटकर पत्नी की हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए.
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां मामूली बात पर पति ने पत्नी की तेज धारदार हथियार से काटकर निर्मम हत्या कर दी. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. महिला का शव निर्वस्त्र हालत में बाथरूम में पड़ा था.
यह पूरी घटना थाना बरला क्षेत्र के गांव गाजीपुर की है. पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की है और मामले की जांच की जा रही है. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए और हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी पुलिस ने बरामद कर लिया. स्थानीय ग्रामीण उमेश कुमार सोलंकी ने बताया कि पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था.
आठ साल पहले हुई थी शादी
मंगलवार दोपहर महिला कपड़े लेकर अपने घर में बने बाथरूम में नहाने के लिए जा रही थी. तभी दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया. फिर पति ने घर में रखे धारदार लोहे के गंडासे और डंडे से पत्नी पर हमला कर उसकी हत्या कर दी. ग्रामीणों ने बताया कि मोहित कुमार और सपना की शादी आठ साल पहले हुई थी. दोनों का एक चार साल का एक बेटा है. पति मोहित शराब का आदी है. पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता रहता था,
हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद
इस मामले पर डीएसपी सर्जना सिंह ने बताया कि थाना बरला पुलिस को सूचना मिली की गाजीपुर गांव में एक पति ने पत्नी की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी है. सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और पता चला कि पति-पत्नी के बीच पहले से ही पारिवारिक विवाद चला आ रहा था. घटनस्थल से फोरेंसिक टीम ने सूबत जम किया और हत्या में इस्तेमाल किया गया आला कत्ल धारदार हथियार भी बरामद किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











