
Akshay Kumar की Prithviraj का ट्रेलर 21 दिसबंर को होगा रिलीज!
AajTak
अक्षय कुमार स्टारर पृथ्वीराज के ट्रेलर रिलीज को लेकर एक लंबे समय तक कयास लगाए जा रहे हैं. हालांकि अब फैंस को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. इसी हफ्ते फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होने की उम्मीद है.
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म पृथ्वीराज के रिलीज होने से पहले ही काफी चर्चा में हैं. इस फिल्म से मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर अपना एक्टिंग डेब्यू करने जा रही हैं. यशराज के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म में अक्षय पृथ्वीराज का आइकॉनिक किरदार निभाते नजर आएंगे.

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












