
Akshar Patel Wedding: अक्षर पटेल ने डाली शादी की तस्वीरें, साथी क्रिकेटर्स ने ही कर दिया ट्रोल
AajTak
स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने 26 जनवरी को मेहा पटेल से शादी की. दोनों की शादी की तस्वीरें अब आ गई हैं. टीम इंडिया के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने अक्षर की तस्वीर पर उन्हें ट्रोल किया.
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल शादी के बंधन में बंध गए हैं. 26 जनवरी को उन्होंने गुजरात में अपनी मंगेतर मेहा पटेल से शादी की. न्यूजीलैंड सीरीज से छुट्टी लेने के बाद अक्षर पटेल ने शादी की, अब उन्होंने शादी की तस्वीरें भी शेयर कर दी हैं. अक्षर और मेहा ने शादी की तस्वीरें डालीं तो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं. साथ ही बधाइयों का तांता भी लग गया. टीम इंडिया के साथी क्रिकेटर्स, उनके परिजनों और फैन्स ने अक्षर पटेल को बधाई दी. मौजूदा टीम के कई खिलाड़ियों ने अक्षर पटेल को यहां ट्रोल भी किया. सूर्यकुमार यादव ने अक्षर पटेल की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा कि बधाई हो, इस बार अच्छा है कि इस हालात में आगे आ गए. उनके अलावा श्रेयस अय्यर, युजवेंद्र चहल, मयंक अग्रवाल, आवेश खान समेत अन्य क्रिकेटर्स ने भी अक्षर पटेल को शादी के लिए बधाई दी.
अक्षर पटेल की शादी गुजरात के वडोदरा में हुई थी, यहां जयदेव उनादकट समेत अन्य कई स्टार क्रिकेटर पहुंचे थे. क्योंकि अभी न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज चल रही है, ऐसे में कई क्रिकेटर्स यहां नहीं पहुंच पाए. अक्षर ने अपनी शादी में जमकर डांस किया था और उनका वीडियो भी वायरल हुआ. बता दें कि 28 साल के अक्षर पटेल टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हैं. रवींद्र जडेजा की गैर मौजूदगी में वह लगातार टीम इंडिया के साथ प्लेइंग-11 का हिस्सा थे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए भी अक्षर पटेल को टीम में मौका मिला है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












