Airtel का सबसे सस्ता Recharge Plan, इतने रुपये में मिलेंगे डेटा, कॉलिंग और SMS बेनिफिट्स
AajTak
Airtel अपने Prepaid कस्टमर्स को कई सारे प्लान ऑफर करता है, लेकिन ब्रांड का सबसे सस्ता प्लान 99 रुपये में आता है. पिछले साल टैरिफ में हुई बढ़ोतरी के बाद Airtel के 79 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की कीमत 99 रुपये हो गई है. आइए जानते हैं एयरटेल यूजर्स को इस प्लान में क्या-क्या मिलता है.

Airtel के 99 रुपये के Prepaid Plan में यूजर्स को 200MB डेटा, 99 रुपये का टॉक टाइम, 1 पैसे प्रति सेकेंड की दर से कॉल और SMS का फायदा फिलता है. इस प्लान में यूजर्स को 1 रुपये प्रति SMS के रेट से लोकल और 1.5 रुपये के रेट से STD SMS मिलते हैं.
प्लान में यूजर्स को कुल 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. यह कंपनी का सबसे अफोर्डेबल प्रीपेड रिचार्ज प्लान है, जिसमें कंज्यूमर्स को SMS, डेटा और कॉलिंग तीनों ही बेनिफिट्स मिलते हैं. हालांकि, पिछले साल के मुकाबले इस प्लान की कीमत अब ज्यादा है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.