
AIIMS के बाद एक और हॉस्पिटल का डेटा लीक, Dark Web पर बिक रही 1.5 लाख मरीजों की जानकारी
AajTak
Dark Web Data: दिल्ली AIIMS पर साइबर अटैक का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि एक और ऐसा मामला सामने आया है. एक हॉस्पिटल के 1.5 लाख मरीजों का डेटा डार्क वेब पर बेचा जा रहा है. इस डेटा में मरीजों के नाम से लेकर घर का पता तक शामिल है. आइए जानते हैं इस पूरे मामले की डिटेल्स.
दिल्ली AIIMS हैकिंग और डार्क वर्ल्ड में डेटा का बिकना चिंता का विषय बना हुआ है. अभी यह केस ठंडा भी नहीं हुआ था कि एक और ऐसा मामला सामने आया है. एक नामी हॉस्पिटल के हजारों मरीजों का डेटा डार्क वर्ल्ड में बेचा जा रहा है. मामला तमिलनाडु के श्री सरन मेडिकल सेंटर का है. हॉस्पिटल के मरीजों का सेंसिटिव डेटा डार्क वेब पर बेचा जा रहा है.
22 नवंबर 2022 को XVigil ने डार्क वेब पर एक विज्ञापन देखा, जिसमें हजारों लोगों का सेंसिटिव डेटा बेचा जा रहा था. हैकर्स ने इसका एक सैंपल भी साइबर फर्म को दिया. ये सैंपल डेटा की ऑथेंटिसिटी चेक करने के लिए दिया गया था और जब इसकी जांच हुई तो डेटा श्री सरन मेडिकल सेंटर का निकला.
इस डेटा में तमिलनाडु के नामी हॉस्पिटल के मरीजों का रिकॉर्ड शामिल था. इसमें साल 2007 से 2011 तक के मरीजों की डिटेल्स मौजूद हैं. डेटा सेट में 1.5 लाख पेसेंट्स का रिकॉर्ड शामिल है. इसमें मरीजों का नाम, उनके गार्जियन का नाम, डेट ऑफ बर्थ, डॉक्टर की डिटेल्स और ऐड्रेस जैसी जानकारियां शामिल हैं.
ये डेटा थर्ड पार्टी वेंडर की ओर से लीक हुआ है, जिसका नाम थ्री क्यूब आईटी लैब बताया जा रहा है. इसकी जानकारी CloudSEK ने दी है. मामले की जानकारी सभी स्टेकहोल्डर्स को दे दी गई है. Three Cube IT Lab से चोरी किए गए डेटा को एक पॉपुलर साइबरक्राइम फोरम पर बेचा जा रहा है. इसके लिए टेलीग्राम चैनल का भी यूज हो रहा है.
मामले की जानकारी देने वाली फर्म का कहना है कि Three Cube IT Lab हॉस्पिटल के लिए सॉफ्टवेयर वेंडर का काम करता है या नहीं, इसकी कोई डिटेल नहीं है. वहीं ये डेटा कैसे लीक हुआ है ये अभी साफ नहीं है.
फर्म एक्जीक्यूटिव्स की मानें तो ये सप्लाई चेन अटैक का केस हो सकता है. डार्क वेब पर इसका डेटा 100 डॉलर में बेचा जा रहा है. वहीं एक्सक्लूसिव ओनरशिप के लिए साइबर क्रिमिनल्स 300 डॉलर की डिमांड कर रहे हैं.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












