
Ahmed Shehzad: 'सफलता बर्दाश्त नहीं...', PAK क्रिकेटर ने वकार यूनुस पर लगाया बड़ा आरोप
AajTak
अहमद शहजाद पाकिस्तान के लिए तीनों फॉर्मेट में क्रिकेट खेल चुके हैं. फिलहाल शहजाद खराब फॉर्म एवं चोट के चलते टीम से बाहर हैं.
पाकिस्तानी क्रिकेटर अहमद शहजाद की तुलना एक समय विराट कोहली से होती थी. कोहली ने तो इंटरनेशनल क्रिकेट में रनोंं का पहाड़ खड़ा कर दिया, लेकिन शहजाद रेस में काफी पीछे छूट गए. अहमद शहजाद आखिरी बार 2019 में पाकिस्तान के लिए खेला था. उसके बाद से वह खराब फॉर्म और चोट के चलते साइड लाइन हैं.
अब शहजाद ने पूर्व मुख्य कोच वकार यूनुस पर हमला बोला है. दरअसल, वकार ने 2016 में एक रिपोर्ट प्रस्तुत की जिसमें उमर अकमल और अहमद शहजाद को घरेलू सर्किट में खेलने की सलाह दी गई थी, ताकि टीम में अपना स्थान फिर से हासिल किया जा सके. शहजाद इन रिपोर्ट से नाराज हैं क्योंकि उनका मानना है कि इन बातों पर सामने बैठकर चर्चा होनी चाहिए थी.
मोहम्मद शहजाद ने क्रिकेट पाकिस्तान से कहा, 'मैंने खुद रिपोर्ट नहीं देखी है, लेकिन पीसीबी के एक अधिकारी ने मुझे बताया कि मेरे बारे में भी टिप्पणी की गई है. पर मेरा मानना है कि इन बातों पर आमने-सामने चर्चा होनी चाहिए और मैं उस चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हूं. फिर हम देखेंगे कि कौन सही है और कौन गलत. वकार के शब्दों ने मेरे करियर को आहत किया खासकर जब से मुझे अपना पक्ष रखने की अनुमति नहीं दी गई. यह एक सुनियोजित अप्रोच था.'
सफलता लोगों को बर्दाश्त नहीं होती: शहजाद
30 साल के शहजाद ने आगे कहा, 'मैंने यह पहले भी कहा है और मैं इसे फिर से कहूंगा कि कोहली का करियर आश्चर्यजनक रूप से आगे बढ़ा क्योंकि उन्होंने एमएस धोनी को पाया. लेकिन दुर्भाग्य से पाकिस्तान में आपकी सफलता को लोग बर्दाश्त नहीं कर सकते. हमारे सीनियर खिलाड़ी और पूर्व क्रिकेटर क्रिकेट की दुनिया में किसी को सफल होते देखना पचा नहीं पा रहे हैं. यह पाकिस्तान क्रिकेट के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है.'
अहमद शहजाद का इंटरनेशनल रिकॉर्ड

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









