
Agniveer Recruitment: शुरू हुई अग्निवीर भर्ती रैली, यूपी के इन 13 जिलों से आएंगे 10 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी
AajTak
अग्निवीर जीडी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट और अग्निवीर ट्रेड्समैन पदों पर भर्ती के लिए अग्निवीर रैली शुरू हो चुकी है. कैंडिडेट्स को समय पर पहुंचना होगा और अपने सभी जरूरी दस्तावेज साथ ले जाने होंगे. अभ्यर्थियों को उनके एडमिट कार्ड मेल पर भेजे जा चुके हैं.
Agniveer Rally 2025: अग्निवीर भर्ती की प्रक्रिया आज यानी 10 जनवरी से शुरू चुकी है, जो 22 जनवरी तक चलेगी. परीक्षा पास कर चुके उम्मीदवारों को रैली के लिए बुलाया गया है. अग्निवीर रैली के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं. इस रैली में उत्तर प्रदेश के 13 जिलों से लगभग 10 हजार से ज्यादा शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवार भाग लेंगे. सभी उम्मीदवारों के लिए जिन्होंने ऑनलाइन सीईई परीक्षा उत्तीर्ण की है, अलग-अलग प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं.
इन 13 जिलों से आएंगे उम्मीदवार
ये उम्मीदवार औरैया, चित्रकूट, कन्नौज, बांदा, महोबा, हमीरपुर, बाराबंकी, गोंडा, कानपुर देहात, उन्नाव, कानपुर नगर, फतेहपुर और लखनऊ जिलों से संबंधित हैं. जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की है, उनके प्रवेश पत्र उनके पंजीकृत ईमेल पर भेजे गए हैं. अभ्यर्थियों को रैली स्थल पर प्रवेश पत्र के साथ सभी संबंधित दस्तावेज मूल रूप में लाने होंगे.
इन पदों के लिए होनी हा नियुक्ति
अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल हो रहे अभ्यर्थियों को ई-एडमिट कार्ड उनकी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेजे जा चुके हैं. अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के प्रिंट आउट, फोटो पहचान पत्र और मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना है. जानकारी के अनुसार, यह भर्ती रैली अग्निवीर जीडी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट और अग्निवीर ट्रेड्समैन पदों के लिए होगी.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











