
Agnipath Scheme Protest: बिहार में ट्रेन-स्टोर रूम जलाए... स्टेशनों पर तोड़फोड़ कर लूटा कैश, उपद्रवियों ने जमकर मचाया बवाल
AajTak
बिहार में अग्निपथ योजना का विरोध हो रहा है. शुक्रवार को उपद्रवियों ने बिहिया, बनाही और कुलहड़िया स्टेशन पर प्रदर्शन किया. इस दौरान ट्रेन में आग लगाई गई. कैश काउंटर लूटे गए. स्टेशनों पर तोड़फोड़ की गई. पथराव किया गया. ट्रेक जाम कर दिया.
केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का बिहार में कड़ा विरोध देखने को मिल रहा है. बिहार में शुक्रवार को भी विरोध प्रदर्शन हुए. लिहाजा प्रदर्शनकारियों ने दानापुर रेलमंडल के बिहिया, बनाही और कुलहड़िया रेलवे स्टेशन पर भारी बवाल मचाया. बिहिया स्टेशन पर उपद्रवियों ने रेलवे के आरक्षित और अनारक्षित बुकिंग काउंटर, पूछताछ केन्द्र, स्टोर रूम में आग लगा दी. साथ ही स्टेशन पर जमकर तोड़फोड़ भी की.
उपद्रवियों ने बिहिया रेलवे स्टेशन पर हिंसक प्रदर्शन किया. इतना ही नहीं, बुकिंग काउंटर से दो दिनों की बुकिंग के जमा लगभग तीन लाख रुपए भी लूट लिए. इसके बाद काउंटर को आग के हवाले कर दिया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय पुलिस और स्टेशन पर मौजूद आरपीएफ व जीआरपी के बैरकों पर भी हमला कर दिया. लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से लैस उपद्रवियों ने स्टेशन पर यात्रियों के बैठने के लिए बनाई गई सीटों और सभी बोर्ड को तोड़ दिया.
प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने इलेक्ट्रॉनिक रूम में तोड़फोड़ कर तारों को उखाड़ दिया. उपद्रव के दौरान युवकों को समझाने पहुंचे बिहिया के प्रभारी थानाध्यक्ष रामस्वरूप पर भी हमला कर दिया, जिसमें वे जख्मी हो गए. इसके बाद उपद्रवी बिहिया स्टेशन के पश्चिमी रेल क्रासिंग पर पहुंच गए और वहां क्रॉसिंग के गेट को तोड़ दिया. उपकरणों को आग के हवाले कर दिया. लगभग 2 घंटों तक उत्पात मचाने के बाद पुलिस बल के पहुंचने पर प्रदर्शनकारियों का दल बनाही स्टेशन की ओर भाग निकला.
शुक्रवार की सुबह लगभग 6 बजे सैकड़ों युवक बिहिया स्टेशन पहुंच गए. हाथों में लाठी-डंडे लिए युवकों ने सबसे पहले आरक्षित व अनारक्षित टिकट काउंटर पर धावा बोल दिया. लगभग तीन लाख रुपये लूट लिए. तोड़फोड़ मचाते हुए कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को क्षति पहुंचाई. साथ ही स्टेशन पर रखे टिनशेड को भी ट्रैक पर फेंक दिया. सभी प्लेटफार्मों पर लगे बोर्ड को तहस-नहस कर दिया. उपद्रवी फिर पैनल रूम के पास पहुंचे. स्टेशन प्रबंधक ने जैसे-तैसे युवकों के हाथ-पैर जोड़कर पैनल रूम को बचाया.
जीआरपी इंचार्ज नंदबीन शर्मा ने बताया कि उपद्रवियों ने उनके बक्से में रखे 50 हजार रूपये भी लूट लिए. उपद्रव के दौरान कई लोगों के मोबाइल तोड़ दिए. उपद्रवियों ने रेल ट्रैक पर स्लैब रख ट्रैक जाम कर दिया. रेल ट्रैक से सटे कुछ घरों पर भी पथराव किया गया. स्टेशन के इलेक्ट्रॉनिक रूम में घुसकर तारों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. जिससे रेलवे की संचार सेवा ठप हो गई. घटना के लगभग 2 घंटे बाद जगदीशपुर एसडीएम सीमा कुमारी, एसडीपीओ श्याम किशोर रंजन, बीडीओ लोक प्रकाश, सीओ सुशील कुमार उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. उपद्रवियों को खदेड़ना शुरू किया. स्थानीय प्रशासन ने बिहिया नगर में धारा 144 लागू कर दी है. घटना के बाद बिहिया और बनाही स्टेशन पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है.
अग्निपथ योजना के विरोध में आक्रोशित युवाओं ने दानापुर रेल मंडल के कुलहड़िया स्टेशन पर भी शुक्रवार की सुबह नारेबाजी के बाद परिचालन पूरी तरह बाधित कर दिया. जमकर उत्पात मचाया. बाद में स्टेशन पर खड़ी ईएमयू लोकल ट्रेन की तीन बोगियों में आग लगा दी. इससे वहां अफरातफरी मच गई.

यह वीडियो कांग्रेस द्वारा AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन पर केंद्रित है. दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष के विरोध ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह विरोध राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे और प्रदेश की सकारात्मक विकास खबरों पर भी चर्चा की गई है. देखें खबरदार.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.




