
Agenda Aaj Tak 2024: 'द साबरमती रिपोर्ट' ने कैसे बदली जिंदगी? खुद फिल्म के एक्टर विक्रांत मैसी की जुबानी
AajTak
Agenda Aaj Tak 2024: नई दिल्ली में 'एजेंडा आजतक 2024' का मंच सज चुका है. पहले दिन एक्टर विक्रांत मैसी ने 'ना टायर्ड, ना रिटायर्ड, 12वीं फेल, हीरो पास' सेशन में तमाम सवालों के जवाब दिए. विक्रांत ने अपनी फिल्म 'साबरमती रिपोर्ट' और इससे जुड़े विवाद के बारे में बात की. साथ ही एक्टिंग से ब्रेक लेने की भी वजह बताई. देखें ये वीडियो.

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












