
Agenda Aaj Tak 2022: 'आजतक' पर आज से सजेगा विचारों का महामंच, 'एजेंडा आजतक' में शिरकत करेंगे ये दिग्गज
AajTak
'एजेंडा आजतक' का आयोजन 9 और 10 दिसंबर को दिल्ली के ली मेरीडियन होटल में होगा. इसमें शिरकत कर रहीं प्रमुख हस्तियां सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक अपने विचार रखेंगी. आजतक के महामंच 'एजेंडा आजतक' पर शुक्रवार को पहले दिन राजनीति से लेकर बॉलीवुड और खेल जगत की कई हस्तियां शिरकत करेंगीं.
विचारों का महामंच 'एजेंडा आजतक' एक बार फिर सजने जा रहा है. नौ दिसंबर से शुरू हो रहा यह आयोजन दो दिनों तक चलेगा. इस दौरान आजतक के महामंच पर कई दिग्गज अपनी बात रखेंगे. राजनीति से लेकर मनोरंजन और खेल जगत से जुड़ी कई नामचीन हस्तियां विचार मंथन करेंगी.
'एजेंडा आजतक' का आयोजन 9 और 10 दिसंबर को दिल्ली के ली मेरीडियन होटल में होगा. यहां शिरकत कर रहीं प्रमुख हस्तियां सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक अपने विचार रखेंगी. आजतक के महामंच 'एजेंडा आजतक' पर शुक्रवार को पहले दिन राजनीति से लेकर बॉलीवुड और खेल जगत की कई हस्तियां शिरकत करेंगीं.
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11.15 मिनट पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ होगी. नड्डा 2024 लोकसभा के लिए बीजेपी के मिशन पर बात करेंगे. दोपहर 12 बजे के सत्र में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे केंद्र में कांग्रेस की वापसी की योजनाओं पर बात करेंगे. दोपहर 12.30 बजे केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी विकास का एक्सप्रेसवे के तहत अपना एजेंडा सामने रखेंगे. दोपहर एक बजे सुपरस्टार काजोल और रेवती बतौर वक्ता मंच पर मौजूद होंगी.
लंच ब्रेक के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी और अभिनेता अमित सियाल मंच पर होंगे. दोपहर 3 बजे 'जिय हो पूर्वांचल के लाल' सेगमेंट में पूर्वांचल की तीन प्रमुख हस्तियां लोकसभा सांसद मनोज तिवारी, रवि किशन और दिनेश लाल यादव अपनी बात रखेंगे. दोपहर 3.45 से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव मंच पर होंगे और सपा की राजनीति पर बात करेंगे. दोपहर 4.30 बजे के सेगमेंट में बीजेपी के लोकसभा सांसद जयंत सिन्हा और मारुति सुजुकी के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक शशांक श्रीवास्तव मंच पर मौजूद होंगे और देश की अर्थव्यवस्था पर बात करेंगे.
शाम 5 बजे भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव, भारत-रूस संबंधों पर बात करेंगे. इस दौरान रूस-यूक्रेन युद्ध भी चर्चा का विषय रहा. शाम 5.30 बजे कानून के रखवाले सेगमेंट के तहत कानून एवं न्याय मंत्री किरेन रिजिजू मंच पर होंगे. शाम 6 बजे बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना इंडस्ट्री में अपने सफर और भविष्य पर बात करेंगे. इसके बाद 'मेरी आवाज सुनो' सेगमेंट में सूचना एवं प्रसारण और युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर मंच पर होंगे.
रात 9 बजे देश नहीं झुकने दूंगा सत्र के तहत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंच पर होंगे और देश की सुरक्षा से जुड़े मामलों पर बात करेंगे. इसके बाद केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, विदेश मंत्री एस जयशंकर और पंजाब के मुख्यंत्री भगवंत मान भी अपने क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे.

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










