
AFG vs AUS T20 World Cup Highlights: ऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान ने किया बड़ा उलटफेर... वनडे वर्ल्ड कप की हार का लिया बदला
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अफगानिस्तान ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 21 रनों से हराया. अफगानिस्तान की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किसी भी फॉर्मेट मे ये पहली जीत रही. अफगानिस्तान की जीत में गुलबदीन नायब की अहम भूमिका रही.
टी20 वर्ल्ड कप में सुपर 8 की जंग जारी है. 23 जून को किंग्सटाउन के अर्नोस वेल ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच मैच खेला गया. इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 21 रनों से हराया. मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 149 रन बनाने थे, लेकिन वह 127 रन पर ही सिमट गई. अफगानिस्तान की जीत के हीरो गुलबदीन नायब रहे, जिन्होंने चार विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की कमर तोड़ दी. अफगानिस्तान ने इसके साथ ही पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला ले लिया. पिछले साल वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान की टीम जीत की ओर बढ़ रही थी. लेकिन ग्लेन मैक्सवेल ने ऐतिहासिक दोहरा शतक जड़कर अफगानिस्तान से मैच छीन लिया था.
अब इस मैच में भी ग्लेन मैक्सवेल ने अफगानिस्तान से मैच छीनने की कोशिश की, लेकिन गुलबदीन ने ऐन मौके पर उनका विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर ढकेल दिया. मैक्सवेल ने 41 गेंदों पर 59 रन बनाए, जिसमें छह चौके और तीन छक्के लगाए. इसके अलावा मार्कस स्टोइनिस (11) और मिचेल मार्श (12) ही दोहरे अंकों तक पहुंच सके. गुलबदीन नायब ने जहां चार विकेट चटकाए, वहीं नवीन उल हक ने तीन खिलाड़ियों को आउट किया. इसके अलावा अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी और राशिद खान को एक-एक विकेट मिला.
अफगानिस्तान की जीत के साथ ग्रुप-1 का समीकरण दिलचस्प हो गया है. भारत दो मैचों में दो जीत के साथ पहले नंबर पर है. अब भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से होना है. उस मैच में यदि ऑस्ट्रेलिया हारता है तो उसकी मुश्किलें बढ़ जाएंगी. ऐसे में अफगानिस्तान के लिए बेहतरीन मौका रहेगा और वह बांग्लादेश को हरा देगा, तो वह सुपर 8 में पहुंच जाएगा. भारत का भी सेमीफाइनल बर्थ अभी पूरी तरह कन्फर्म नहीं हुआ है. उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत हासिल करनी ही होगी.
इससे पहले टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए अफगानिस्तान ने छह विकेट पर 148 रन बनाए. विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने सबसे ज्यादा 49 गेंदों पर 60 रनों की पारी खेली, जिसमें चार चौके और इतने ही छक्के शामिल रहे. वहीं इब्राहिम जादरान ने छह चौके की मदद से 48 गेंदों पर 51 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की ओर से कमिंस ने इस मैच में हैट्रिक ली. कमिंस ने लगातार गेंदों पर राशिद खान, करीम जनत और गुलबदीन नायब को आउट किया. पैट कमिंस ने लगातार दूसरे मैच में हैट्रिक ली है. इससे पहले उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ पिछले मैच में भी हैट्रिक ली थी. इसके अलावा एडम जाम्पा ने दो और मार्कस स्टोइनिस ने एक विकेट लिया.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



