
Aegean आईलैंड को लेकर तुर्की और ग्रीस में बढ़ा तनाव, एर्दोगन ने सेना हटाने को कहा
AajTak
तुर्की का कहना है कि हम अपने देश की सीमाओं पर आतंकी गलियारा बनाने की अनुमति कभी नहीं देंगे. उम्मीद है कि ग्रीस हमारी जायज सुरक्षा चिंताओं का विरोध नहीं करेगा.
Aegean आईलैंड को लेकर तुर्की और ग्रीस में तनाव बढ़ गया है. तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने अपने धुर विरोधी ग्रीस को पूर्वी ईजियन द्वीपों से सेना हटाने के लिए कहा है. एर्दोगन ने कहा कि मैं मजाक नहीं कर रहा हूं, मैं गंभीरता से बोल रहा हूं. अगर ऐसा नहीं होता है तो इसके परिणाम अच्छे नहीं होंगे.
तुर्की का कहना है कि ग्रीस उन संधियों का उल्लंघन कर रहा है जो ईजियन द्वीपों की निहत्थे स्थिति की गारंटी देती हैं. साथ ही तुर्की ये भी तर्क देता है कि द्वीपों को ग्रीस को इस शर्त पर सौंप दिया गया था कि वो असैन्य बने रहें. बता दें कि ग्रीस और तुर्की नाटो के सहयोगी हैं, लेकिन कई मुद्दों पर विवादों का इतिहास रहा है.
कहा जाता है कि गैस भंडारों को लेकर तुर्की और ग्रीस के अपने-अपने दावे हैं और पूर्वी भूमध्यसागर के कई महत्वपूर्ण इलाकों को लेकर दोनों देशों के बीच भारी मतभेद हैं. दोनों ही देश कई इलाकों पर अपने-अपने दावे इस तर्क के साथ ठोकते रहे हैं कि ये उनके महाद्वीपीय जलसीमा में आते हैं. तुर्की का कहना है कि हम अपने देश की सीमाओं पर आतंकी गलियारा बनाने की अनुमति कभी नहीं देंगे. उम्मीद है कि ग्रीस हमारी जायज सुरक्षा चिंताओं का विरोध नहीं करेगा.
वहीं, तुर्की के राष्ट्रपति के बयान पर ग्रीस का कहना है कि तुर्की ने जानबूझकर संधियों की गलत व्याख्या की है. ग्रीक सरकार के प्रवक्ता Giannis Oikonomou ने कहा कि ग्रीक को तर्क, स्वतंत्रता और न्याय की भाषा के रूप में जाना जाता है. तुर्की ने जो रणनीति चुनी है वो इनमें से किसी भी श्रेणी में नहीं आती है. तुर्की को अपना आक्रामक व्यवहार और बयानबाजी बंद करनी होगी.
(इनपुट-AP)

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि अगर ईरान 48 घंटे के भीतर होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह सुरक्षित और खोलता नहीं है, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स पर हमला करेगा. ट्रंप ने लिखा कि अमेरिका सबसे बड़े पावर प्लांट से शुरुआत करते हुए उन्हें नष्ट कर देगा. देखें वीडियो.

मिडिल ईस्ट संकट का असर अब श्रीलंका की अर्थव्यवस्था पर साफ दिखने लगा है. सरकार ने ईंधन कीमतों में करीब 25% की भारी बढ़ोतरी कर दी है, जिससे आम जनता और परिवहन क्षेत्र पर दबाव बढ़ गया है. बस ऑपरेटरों ने हड़ताल की चेतावनी दी है, जबकि महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. ऊर्जा संकट ने 2022 जैसी आर्थिक चुनौतियों की यादें ताजा कर दी हैं.

अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर जारी होने वाले विशेष सोने के सिक्के को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. प्रस्तावित सिक्के पर डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर छापने के फैसले ने कानूनी और राजनीतिक बहस छेड़ दी है. जहां ट्रंप समर्थक इसे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं विरोधी इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बता रहे हैं.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.






