
Actor Ranya Rao Arrest: 15 दिन में दुबई के 4 ट्रिप, सिक्योरिटी बाईपास की सेटिंग... एयरपोर्ट पर 12cr के सोने संग ऐसे धरी गई एक्ट्रेस रन्या राव
AajTak
कन्नड़ और तमिल फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री रान्या राव को डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने बेंगलुरु एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है. उन्होंने दुबई से भारत लौटते वक्त 14.2 किलोग्राम सोना छुपा रखा था. जानें आखिर कैसे गिरफ्तार की गईं एक्ट्रेस?
कन्नड़ और तमिल फिल्म की मशहूर एक्ट्रेस रान्या राव को सोने की तस्करी करते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है. उन्हें डायरेक्टोरेट आफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने बेंगलुरु एयरपोर्ट पर अरेस्ट किया. वह दुबई से लौटी थीं. उनके बारे में पहले से ही डीआरआई को खुफिया जानकारी मिल गई थी. अमीरात की फ्लाइट से लैंड करने के बाद एक्ट्रेस को रेवेन्यू डिपार्टमेंट ने बड़ी सूझबूझ के साथ पकड़ा.
एक्ट्रेस रान्या राव रविवार शाम को दुबई से बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची थीं. उन्होंंने 15 दिनों के भीतर दुबई की चार ट्रिप की, जिससे संदेह पैदा हुआ. यहां एयरपोर्ट पर उनकी मदद के लिए पहले से ही बसवराजू नाम का एक पुलिस कांस्टेबल तैयार था. उसी की मदद से एक्ट्रेस ने सिक्योरिटी चेक से बच निकलने की कोशिश की, लेकिन डीआरआई की टीम उन पर पहले से ही नजर बनाए हुई थी, जिन्होंने उन्हें रोक लिया और सोने की खेप के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया.
यह भी पढ़ें: एयरपोर्ट पर 14 किलो गोल्ड, घर पर रेड में 2 करोड़ कैश बरामद... एक्ट्रेस रान्या राव की बढ़ी मुश्किलें
जैकेट में छिपाए 14 किलो से ज्यादा सोना
जांच के दौरान, अधिकारियों ने उनके जैकेट में छिपे विदेशी मूल का 14.2 किलोग्राम सोना बरामद किया, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत 12.56 करोड़ रुपये बताई गई है. गिरफ्तारी के बाद, उन्हें आगे की पूछताछ के लिए नागवरा स्थित DRI कार्यालय ले जाया गया.
IPS रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं रान्या

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











