
Acer 1 Ton AC Review: छोटे कमरों के लिए परफेक्ट है ये एयर कंडीशनर
AajTak
Acer 1 Ton AC Review: मार्केट में पिछले कुछ सालों में नए AC ब्रांड्स की एंट्री हुई है. Acer भी ऐसे ही ब्रांड्स में से एक है, जो होम अप्लायंस कैटेगरी में तेजी से नए प्रोडक्ट्स लॉन्च कर रहा है. ऐसे में पहला सवाल आता है कि क्या आपको इस ब्रांड का AC खरीदना चाहिए. इसका जवाब हम आपको इस रिव्यू में दे रहे हैं.
एयर कंडीशनर धीरे-धीरे घर का जरूरी सामान बनता जा रहा है. जहां पहले AC शहरों में ही देखने को मिलते थे, वो अब धीरे-धीरे गांवों तक अपनी पैठ बना चुका है. इसका नतीजा ये हुआ है कि नए-नए ब्रांड्स भी इस सेगमेंट में एंट्री कर रहे हैं. Acer ब्रांड नया नहीं है, लेकिन भारत में उसकी ये पारी जरूर नई है.
अब Acer ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स भारत में Indkal टेक्नोलॉजीज बना और बेच रही है. हम पिछले कुछ दिनों से ब्रांड का एक AC इस्तेमाल कर रहे हैं, जो अफोर्डेबल प्राइस पॉइंट पर आता है. जब भी हमें कोई प्रोडक्ट अफोर्डेबल प्राइस पॉइंट पर मिलता है, तो हमें उसकी क्वालिटी और सर्विस पर संदेह होता है. इस रिव्यू में हम Acer 1-Ton AC की बात करेंगे.
ये AC 1 टन की क्षमता और 5-स्टार रेटिंग के साथ आता है. हमने ब्रांड का AR10AS5IS1HLE25 मॉडल नंबर वाला AC इस्तेमाल किया है, जो 5-in-1 कन्वर्टिबल और PM 1.0 फिल्टर के साथ आता है. ये AC 55 डिग्री सेल्सियस तक की गर्मी में काम करने के लिए तैयार किया गया है.
यह भी पढ़ें: Acer Super ZX 5G Review: बजट सेगमेंट का वैल्यू फॉर मनी फोन, क्या ब्रांड पर भरोसा कर सकते हैं?
हालांकि, हमने अपनी टेस्टिंग में इसे 55 डिग्री सेल्सियस पर इस्तेमाल नहीं किया है. इसमें 10 मीटर तक का एयर फ्लो मिलता है. AC में ऑटो स्विंग, स्लीप मोड, टर्बो मोड जैसे फीचर्स भी दिए गए है. कुल मिलाकर ये ऑन-पेपर तो तगड़े फीचर्स के साथ आता है.
1 टन की क्षमता वाला ये AC अच्छी कूलिंग प्रदान करता है. खासकर तेज एयरफ्लो की वजह से आपको बेहतरीन एक्सपीरियंस मिलेगा. अगर आप इसका इस्तेमाल छोटे या फिर मिड साइज के रूम में करते हैं, तो आपको अच्छी कूलिंग मिलेगी. Acer AC एक वेलकमिंग टोन के साथ स्टार्ट होता है, जो इसके ऑन होने का भी संकेत है.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











