
AC sales Data: चिलचिलाती गर्मी में कूलर-पंखे फेल, अप्रैल में रिकॉर्ड AC की बिक्री
AajTak
AC sales Data April: अप्रैल-2022 में करीब 17.5 लाख यूनिट्स AC की बिक्री हुई है. जो कि पिछले साल अप्रैल की तुलना में डबल है. ये आंकड़ा मंगलवार को कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स एंड अप्लायंसेज मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (CEAMA) ने दिया है.
गर्मी बढ़ने के साथ ही हर साल एयर कंडीशनर (Air Conditioner) की बिक्री बढ़ती है. लेकिन इस साल बिक्री ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अप्रैल-2021 के मुकाबले अप्रैल- 2022 में AC की बिक्री डबल हो गई. दरअसल, अप्रैल-2022 में करीब 17.5 लाख यूनिट्स AC की बिक्री हुई है. जो कि पिछले साल अप्रैल की तुलना में डबल है. ये आंकड़ा मंगलवार को कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स एंड अप्लायंसेज मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (CEAMA) ने दिया है.
यही नहीं, एसोसिएशन का कहना है कि देश में जिस तरह से गर्मी बढ़ रही है, उसे देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि साल-2022 में AC की बिक्री का आंकड़ा 90 लाख यूनिट्स तक पहुंच सकता है.
प्री-कोविड से ज्यादा मांग
अप्रैल में करीब 17.5 लाख यूनिट्स AC बिकी है, जो कि एक महीने सबसे ज्यादा बिक्री का आंकड़ा है. अप्रैल-2021 की तुलना में बिक्री दोगुनी है, अप्रैल-2019 के आंकड़ों की तुलना में 30-35 फीसदी अधिक है.
CEAMA के अध्यक्ष एरिक ब्रैगेंजा का कहना है कि आगामी कुछ महीनों में Controllers एंड Compressors की सप्लाई में दिक्कतें आ सकती हैं. कुछ पार्ट्स की कमी की वजह से सप्लाई में समस्या हो सकती है. खासकर एनर्जी एंफीसिएंट 5 स्टार रेंज की AC की सप्लाई में समस्या आ सकती है. उन्होंने कहा कि डिमांड में अचानक तेजी हैरान करता है.
चीन में लॉकडाउन से संकट

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











