
Abu Qatal: हाफिज का राइट हैंड, कश्मीर के लिए सिरदर्द, PoK में बैठकर रचता था साजिश, जानें कैसे मारा गया भारत का दुश्मन नंबर 1?
AajTak
पीओके के झेलम में कल रात आठ बजे अबू कताल की कल रात हत्या कर दी गई. अज्ञात हमलावरों ने अबू कताल पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें उसकी मौत हो गई. वह पीओके में बैठकर जम्मू कश्मीर में लगातार हमले करवा रहा था.
लश्कर-ए-तैयबा के मोस्ट वांटेड आतंकी अबु कताल की शनिवार रात पाकिस्तान में हत्या कर दी गई. वह एनआईए का मोस्ट वांटेड आतंकी था, जो कश्मीर में कई आतंकी हमलों में शामिल था. वह 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टमाइंड हाफिज सईद का बेहद करीबी था.
पीओके के झेलम में कल रात आठ बजे अबु कताल की कल रात हत्या कर दी गई. अज्ञात हमलावरों ने अबु कताल पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें उसकी मौत हो गई. वह पीओके में बैठकर जम्मू कश्मीर में लगातार हमले करवा रहा था.
हाफिज सईद ने जम्मू कश्मीर पर बड़े हमले करने की जिम्मेदारी अबु कताल को दी थी. हाफिज ने कताल को लश्कर का चीफ ऑपरेशनल कमांडर बनाया था. कताल को हाफिज की ओर से ऑर्डर मिलते थे जिसके बाद वह कश्मीर में बड़े हमलों को अंजाम देता था. वह नौ जून को हुए रियासी हमले का मास्टरमाइंड था. वह सेना समेत तमाम सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ा सिरदर्द बना हुआ था.
राजौरी हमला और NIA की चार्जशीट
2023 के राजौरी हमले में संलिप्तता के लिए अबु कताल का नाम राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की चार्जशीट में था. एक जनवरी 2023 को नागरिकों को निशाना बनाकर राजौरी के ढांगरी गांव में आतंकी हमला हुआ था, जिसके बाद अगले दिन एक आईई़डी विस्फोट भी हुआ था. जिसमें सात लोगों की मौत हुई थी जबकि कई गंभीर रूप से घायल हुए थे.
इस हमले को लेकर एनआई ने अपनी चार्जशीट में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के तीन हैंडलर्स के नाम दर्ज किए थे, जिनकी पहचान सैफुल्ला उर्फ साजिद जट्ट उर्फ अली उर्फ हबीबुल्लाह उर्फ नुमान उर्फ लंगडा उर्फ नौमी, मोहम्मद कासिम और अबु कताल उर्फ कताल सिंधी के रूप में हुई थी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











