
ABG Shipyard Fraud: शेयर बाजार में भारी गिरावट, दबाव में बैंकिंग स्टॉक्स
AajTak
एबीजी शिपयार्ड को आईसीआईसीआई बैंक की अगुवाई में करीब दो दर्जन बैंकों के एक समूह ने लोन दिया था. फोरेंसिक ऑडिट में पता चला है कि बैंकों से मिले इस फंड का गलत तरीके से हेरफेर किया गया है. इस संबंध में सीबीआई ने मामला दर्ज किया है.
एबीजी शिपयार्ड (ABG Shipyard Ltd) घोटाले का दंश अब शेयर मार्केट (Share Market) को भी महसूस होने लगा है. यूक्रेन संकट (Ukraine Crisis) के चलते पहले से हलकान शेयर बाजार की हालत इस घोटाले की खबर सामने आने से और खराब हो रही है. सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी (NSE Nifty) ही नहीं बल्कि ब्रॉडर मार्केट में इसका असर देखने को मिल रहा है. लगभग सारे बैंकों के शेयर (Bank Share) इस खबर से प्रभावित हुए हैं.
More Related News













