
AAP MP राघव चड्ढा को आया हार्वर्ड से बुलावा, अमेरिका में पढ़ेंगे पब्लिक पॉलिसी, बोले- सीखने की कोई उम्र नहीं
AajTak
अमेरिका के बोस्टन में स्थित हार्वर्ड कैनेडी स्कूल को लंबे समय से दुनिया भर में प्रभावशाली नेताओं, वरिष्ठ अधिकारियों और नीति निर्माताओं को तैयार करने के लिए जाना जाता है. यह संस्थान 21वीं सदी की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए युवा प्रतिभाओं को चुनौतियों से निपटने की क्षमता, स्किल और ट्रेनिंग से लैस करता है.
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और युवा नेता राघव चड्ढा को अमेरिका के प्रतिष्ठित हार्वर्ड कैनेडी स्कूल ने अपने ग्लोबल लीडरशिप प्रोग्राम के लिए चुना है. राघव चड्ढा इस दौरान पब्लिक पॉलिसी, ग्लोबल लीडरशिप जैसे मुद्दों पर गहन अध्ययन और विचार-विमर्श करेंगे. इस फोरम पर दुनिया के शीर्ष पॉलिसी मेकर्स के साथ उनका संवाद होगा.
दुनिया के अग्रणी शिक्षण संस्थानों में से एक हार्वर्ड कैनेडी स्कूल हर साल कुछ चुनिंदा ग्लोबल लीडर्स को इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर देता है. यह प्रोग्राम चुने गए लोगों को सार्वजनिक नीति, नवाचार और वैश्विक नेतृत्व के अलग अलग पहलुओं पर गहन अध्ययन और विचार-विमर्श का मंच प्रदान करता है.
इस अवसर को लेकर राघव चड्ढा ने कहा, “हार्वर्ड कैनेडी स्कूल के ग्लोबल लीडरशिप प्रोग्राम में शामिल होने का निमंत्रण पाकर मैं सम्मानित और उत्साहित महसूस कर रहा हूं. यह मेरे लिए एक अनूठा अवसर है, जहां मैं दुनिया भर के विशेषज्ञों और नेताओं से सीखने के साथ-साथ अपनी समझ को और गहरा कर सकूंगा. यह वास्तव में मेरे लिए ‘बैक टू स्कूल’ जैसा मौका है.”
Learning is a lifelong journey! I am delighted to share that I've been selected by the prestigious Harvard University for its program on Global Leadership and Public Policy for the 21st Century - at Harvard Kennedy School @Kennedy_School in Boston, USA. As one of the youngest… pic.twitter.com/q7BoGvhO3k
हार्वर्ड कैनेडी स्कूल को लंबे समय से दुनिया भर में प्रभावशाली नेताओं, वरिष्ठ अधिकारियों और नीति निर्माताओं को तैयार करने के लिए जाना जाता है. यह संस्थान 21वीं सदी की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए युवा प्रतिभाओं को चुनौतियों से निपटने की क्षमता, स्किल और ट्रेनिंग से लैस करता है.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








