
AAP, BJP या कांग्रेस... दिल्ली में किसकी तरफ जाएंगे स्विंग वोटर्स? समझें पूरा सियासी गणित
AajTak
2019 के लोकसभा चुनाव में 2015 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले आप को 36 प्रतिशत वोटों का नुकसान हुआ. वहीं भाजपा को 25 प्रतिशत और कांग्रेस को 13 प्रतिशत का फायदा हुआ. 2020 के विधानसभा चुनाव में आप ने 36 प्रतिशत वोट शेयर फिर से हासिल कर लिया. इसका परिणाम ये था कि भाजपा और कांग्रेस को इस चुनाव में 18-18 प्रतिशत वोट का नुकसान हुआ. 2024 के लोकसभा चुनाव में आप को फिर से 30 प्रतिशत वोटों का नुकसान हुआ, जबकि भाजपा को 16 और कांग्रेस को 15 प्रतिशत का फायदा हुआ.
पिछले एक दशक में दिल्ली ने लगातार लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी और विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को वोट दिया है. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि क्या यह रुझान 2025 में भी जारी रहेगा? दरअसल, 2013 का विधानसभा चुनाव AAP का पहला चुनाव था, पार्टी ने 30% वोट शेयर दर्ज किया था. इसी चुनाव में भाजपा ने 33% और कांग्रेस ने 25% वोट शेयर दर्ज किया.
2014 के लोकसभा चुनावों में AAP ने 3% वोट शेयर हासिल किया, भाजपा ने 13%, जबकि कांग्रेस ने 10% वोट खो दिया. 2015 के विधानसभा चुनावों में AAP ने 2014 के लोकसभा चुनावों के मुकाबले 21 प्रतिशत अधिक वोट शेयर हासिल किया, जिसमें भाजपा का 14 प्रतिशत और कांग्रेस का पांच प्रतिशत वोट शेयर टूटा.
2019 के लोकसभा चुनाव में 2015 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले आप को 36 प्रतिशत वोटों का नुकसान हुआ. वहीं भाजपा को 25 प्रतिशत और कांग्रेस को 13 प्रतिशत का फायदा हुआ. 2020 के विधानसभा चुनाव में आप ने 36 प्रतिशत वोट शेयर फिर से हासिल कर लिया. इसका परिणाम ये था कि भाजपा और कांग्रेस को इस चुनाव में 18-18 प्रतिशत वोट का नुकसान हुआ. 2024 के लोकसभा चुनाव में आप को फिर से 30 प्रतिशत वोटों का नुकसान हुआ, जबकि भाजपा को 16 और कांग्रेस को 15 प्रतिशत का फायदा हुआ.
2024 के लोकसभा चुनाव में आप और कांग्रेस सहयोगी थे. लेकिन अब वे एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं. आप की सफलता या विफलता इस बात पर निर्भर करती है कि वह 30 प्रतिशत स्विंग वोटर को अपने पाले में वापस ला पाती है या नहीं, जैसा कि उसने 2015 और 2020 में किया था. अगर भाजपा और कांग्रेस 15 प्रतिशत स्विंग वोटरों में से पांच प्रतिशत को भी अपने पाले में रखती हैं, तो आप का वोट शेयर 44 प्रतिशत तक गिर जाएगा. वहीं भाजपा का 44 प्रतिशत तक बढ़ जाएगा और कांग्रेस का नौ प्रतिशत तक. ऐसी स्थिति में आप 31-39 के अंतर से भाजपा से चुनाव हार सकती है.
स्विंग वोटर कौन हैं?
दिल्ली में करीब 30 फीसदी सवर्ण मतदाता स्विंग वोटर हैं. 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को 75 फीसदी सवर्णों का समर्थन मिला था. 2020 के विधानसभा चुनावों में यह घटकर 54 फीसदी रह गया. 2019 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को 12 फीसदी समर्थन मिला था, जो 2020 में घटकर तीन फीसदी रह गया. 2019 में आप को 13 फीसदी समर्थन मिला था, जो 2020 में बढ़कर 41 फीसदी हो गया. सीएसडीएस के पोस्ट पोल सर्वे के अनुसार, 2024 के लोकसभा चुनावों में आप के 29 फीसदी सवर्ण मतदाता भाजपा (18 फीसदी) और कांग्रेस (12 फीसदी) की ओर शिफ्ट हो सकते हैं.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






