
AAP या BJP... दिल्ली MCD में किसका होगा मेयर? ये हो सकते हैं 5 विकल्प
AajTak
एमसीडी के चुनाव नतीजे तो आ गए हैं, लेकिन लड़ाई अभी भी बाकी है. वो लड़ाई है मेयर पद को लेकर. एमसीडी में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिल गया है, लेकिन बीजेपी भी मेयर पद को लेकर दावा कर रही है. ऐसे में अब सवाल है कि अगला मेयर आम आदमी पार्टी से होगा या बीजेपी से. जानते हैं कि मेयर चुनाव में क्या-क्या विकल्प हो सकते हैं?
दिल्ली नगर निगम चुनाव (एमसीडी) में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिल गया है. आम आदमी पार्टी ने एमसीडी के 250 में से 134 वार्डों में जीत हासिल की है. 15 सालों से एमसीडी की सत्ता में रही बीजेपी इस बार 104 वार्डों में ही जीत सकी है. वहीं, कांग्रेस तो 9 सीटें ही जीत सकी है.
ये तो हो गई नतीजों की बात. लेकिन एमसीडी की लड़ाई अभी पूरी नहीं हुई है. अभी भी मेयर पद की लड़ाई बाकी है. कौन मेयर बनेगा? किस पार्टी का मेयर होगा? किसके लिए कौन सा समीकरण काम कर जाएगा? हर किसी की नजर इन्हीं पर है. क्योंकि 15 दिसंबर तक राज्य चुनाव आयोग एमसीडी निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी कर लेगा और चुने हुए सदस्यों यानि पार्षदों के नाम नोटिफाई करके उपराज्यपाल के पास नए नगर निगम के गठन के लिए भेज दिए जाएंगे.
लेकिन क्या मेयर आम आदमी पार्टी का बनेगा? या बीजेपी मात दे जाएगी? इन सबमें कांग्रेस और निर्दलीय पार्षदों की क्या भूमिका होगी? तो ऐसे में ये समझना जरूरी है कि मेयर चुनाव के लिए कौन से 5 विकल्प हो सकते हैं.
पहलाः आम आदमी पार्टी जीती तो मेयर भी उसी का
- अब तक दिल्ली में मेयर का चुनाव इसी तरीके से होता आया है. जिसको एमसीडी चुनावों में ज्यादा सीटें मिलती हैं वो अपना मेयर उम्मीदवार चुन लेता है.
- चूंकि मेयर का चुनाव हर साल होता है ऐसे में सत्ताधारी दल अपनी पार्टी के सीनियर नेताओं को बारी-बारी से मेयर के लिए नामांकित करता है और बाकी पार्टी के पार्षद पार्टी लाइन के मुताबिक वोट करके अपना मेयर चुन लेते हैं.

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










