
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में नियुक्त किया पार्टी का नेता, आप नेतृत्व ने सभापति को लिखा पत्र
AajTak
आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में अपना नेता नियुक्त किया है. आप नेतृत्व ने अपने पत्र में लिखा कि उच्च सदन में संजय सिंह की अनुपस्थिति में राघव चड्ढा सदन में उनके नेता होंगे. सूत्रों को मुताबिक यह पत्र अभी कार्यन्वयन के लिए राज्यसभा के महासचिव के पास है.
दिल्ली और पंजाब की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी ने सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा में अपनी पार्टी का नेता नियुक्त किया है. फिलहाल में AAP के उच्च सदन में कुल 10 सांसद हैं. सूत्रों के अनुसार, आम आदमी पार्टी ने अपने सांसद राघव चड्ढा को संजय सिंह की जगह राज्यसभा में पार्टी का नेता नियुक्त किया है. राज्यसभा के सभापति को आप नेतृत्व ने अपने पत्र में लिखा कि उच्च सदन में संजय सिंह की अनुपस्थिति में राघव चड्ढा सदन में उनके नेता होंगे. साथ ही पत्र में लिखा है कि संजय सिंह को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हैं. राज्यसभा सचिवालय के सूत्रों ने पुष्टि की कि राघव चड्ढा को सदन का नेता नियुक्त करने के संबंध में आप की ओर से एक पत्र मिला है. अब इस पत्र को कार्यान्वयन के लिए राज्यसभा महासचिव को भेज दिया है.
यह भी पढ़ें: राघव या आतिशी... अरविंद केजरीवाल का फेवरेट कौन? AAP नेताओं ने दिया ये जवाब
उच्च सदन में सबसे युवा हैं राघव जानकारी के अनुसार, राज्यसभा में आम आदमी पार्टी बीजेपी, कांग्रेस और टीएमसी के बाद चौथी सबसे बड़ी पार्टी है. इस वक्त आप के 10 सांसद हैं. चड्ढा राज्यसभा के सबसे युवा सदस्यों में से एक हैं.
संजय सिंह पर ED ने लगाए हैं गंभीर आरोप आपको बता दें कि आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं. ईडी का आरोप है कि उन्होंने एक्साइज पॉलिसी को बनाने और उसके कार्यान्वयन में अहम भूमिका निभाई थी, जिससे कुछ चुनिंदा शराब कारोबारियों, थोक विक्रेताओं और खुदरा व्यापारियों को लाभ हुआ. हालांकि संजय सिंह ने ईडी द्वारा लगाए सभी आरोपों का खंडन किया है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.





