
AAP ने जताई केजरीवाल के गिरफ्तार होने की आशंका, बीजेपी बोली- 9 समन, 18 बहाने
AajTak
आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी सिंह ने ED की प्रेस रिलीज को दिखाते हुए अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की एक बार फिर से आशंका जताई है. आतिशी ने कहा, ED ने 17 मार्च की तारीख वाला एक प्रेस रिलीज 18 मार्च को जारी किया है. वहीं, बीजेपी ने कहा कि केजरीवाल समन आने पर बहाने बना रहे हैं.
दिल्ली शराब नीति घोटाले में आम आदमी पार्टी और बीजेपी आमने-सामने है. AAP ने सीएम अरविंद केजरीवाल के गिरफ्तार होने की आशंका जताई है तो बीजेपी ने भी पलटवार किया है और कहा, अब केजवरीवाल के बहाने चलने वाले नहीं हैं. वे समन के नाम से डर रहे हैं और टेक्निकल बहाने बना रहे हैं. बीजेपी ने कहा, केजरीवाल को ईडी से 9 समन जारी हुए और उन्होंने 18 बहाने बना दिए हैं.
AAP ने क्या आरोप लगाए हैं?
आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी सिंह ने ED की प्रेस रिलीज को दिखाते हुए अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की एक बार फिर से आशंका जताई है. आतिशी ने कहा, ED ने 17 मार्च की तारीख वाला एक प्रेस रिलीज 18 मार्च को जारी किया है. प्रेस रिलीज में कहा गया है कि आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल ने 100 करोड़ की रिश्वत ली और 100 करोड़ का भ्रष्टाचार किया. आतिशी ने कहा कि प्रेस रिलीज को जांच का आधार कैसे मान सकते हैं?
'ईडी कब से देने लगी है प्रेस रिलीज?'
आतिशी ने आगे कहा, ED की प्रेस रिलीज में लगाए आरोप पर मनीष सिसोदिया की जमानत से संबंधित सुप्रीम कोर्ट के आदेश को भी पढ़ा. ED पहले भी ये आरोप लगा चुकी है. सुप्रीम कोर्ट इस आरोप पर बहस कर चुकी है और कोई भी प्रमाण न होने की वजह से सुप्रीम कोर्ट इस आरोप को खारिज कर चुकी है. आतिशी ने कहा, जो आरोप सुप्रीम कोर्ट खारिज कर चुकी है, उस आरोप को ED ने प्रेस रिलीज के माध्यम से क्यों जारी किया है? प्रेस रिलीज भारतीय जनता पार्टी या AAP या कांग्रेस देती है तो ऐसे प्रेस रिलीज ED कब से और क्यों देने लगी है? ED अब भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मात्र एक राजनीतिक हथियार बन गया है.
यह भी पढ़ें: पहली बार ED ने लिया अरविंद केजरीवाल का नाम, जानें क्या है पूरा मामला

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






