
AAP की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ का BJP पर हमला, किया बड़ा दावा
AajTak
आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी जिस तरीके से 8 हजार करोड़ के बजट देने का दावा कर रही है, वह पूरी तरह से झूठा है. प्रियंका कक्कड़ ने यह स्पष्ट किया कि बीजेपी ने दिल्ली को कोई वित्तीय सहायता नहीं दी.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











