
Aamir Khan को कैसी लगी Amitabh की 'Jhund'? बोले- पता नहीं तुम लोगों से कैसे बन गई ये फिल्म
AajTak
झुंड ने आमिर के दिल को इतना खुश कर दिया कि उन्होंने फिल्म की बच्चा पार्टी और अन्य कलाकारों को अपने घर बुलाया. इसके बाद आमिर ने अपने बेटे आजाद राव को सभी से मिलाया.
अमिताभ बच्चन की फिल्म झुंड 4 मार्च को रिलीज हो रही है. रिलीज से पहले आमिर खान ने फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग देखी. झुंड देखकर वे इतना खुश हुए कि उन्होंने फिल्म की बच्चा पार्टी को अपने घर बुला लिया. वे फिल्म में अमिताभ को देख उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे थे. आमिर को झुंड बिग बी की बेस्ट फिल्मों में से एक लगी.

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












