
Aamer Jamal, Pak Vs Aus Test: पाकिस्तानी गेंदबाज आमिर जमाल ने हाथ से गायब कर दी बॉल, बल्लेबाज को आया गुस्सा, देखें VIDEO
AajTak
पाकिस्तान टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच सिडनी में खेला जा रहा है. टेस्ट में दूसरे दिन बारिश और खराब रोशनी के कारण जल्दी खेल खत्म किया गया. तब तक ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट पर 116 रन बना लिए. जबकि पाकिस्तान ने पहली पारी में 313 रन बनाए थे. इस तरह टीम को अब भी 197 रनों की बढ़त हासिल है.
Aamer Jamal, Pakistan Vs Australia Test: पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसी के घर में तीसरा टेस्ट मैच सिडनी में खेल रही है. तीन मैचों की टेस्ट सीरीज पर फिलहाल कंगारू टीम ने 2-0 से अजेय बढ़त बनाई है. मगर पाकिस्तानी टीम के लिए एक अच्छी बात ये रही कि उन्हें आमिर जमाल जैसा बेहतरीन ऑलराउंडर मिल गया है.
सिडनी टेस्ट में दूसरे दिन बारिश और खराब रोशनी के कारण जल्दी खेल खत्म किया गया. तब तक ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट पर 116 रन बना लिए. जबकि पाकिस्तान ने पहली पारी में 313 रन बनाए थे. इस तरह टीम को अब भी 197 रनों की बढ़त हासिल है.
इस तरह जमाल ने किया लाबुशेन से मजाक
मगर इस ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान एक अनोखा वाकया देखने को मिला. दरअसल, जमाल ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन के साथ एक मजाक किया. जमाल ने गेंदबाजी के लिए रनअप लिया था. उन्होंने दौड़ना भी शुरू कर दिया था. मगर जब पिच तक पहुंचकर बॉल फेंकने ही वाले थे कि तब वो रुक गए और अपने दोनों हाथ सामने करके खोल दिए.
जमान ने बल्लेबाज को दिखाया कि उनके हाथ में बॉल ही नहीं है. यह देख स्ट्राइक पर मौजूद लाबुशेन और अंपायर सभी हैरान रह गए. हालांकि जमाल का यह मजाक लाबुशेन को पसंद नहीं आया. उनका चेहरा ऐसा लगा जैसे उन्हें गुस्सा आ गया हो. मगर दर्शकों ने इसका पूरा आनंद लिया.
पहली पारी में 9वें नंबर पर खेली दमदार पारी

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












