
Aakash Chopra T20 WC Squad: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर ने चुनी वर्ल्ड कप टीम, कोहली-रोहित को कर दिया बाहर
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2022 का आयोजन अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलियाई जमीं पर होना है. भारतीय टीम 2007 के शुरुआती सीजन के बाद से टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीत सकी है.
टी20 वर्ल्ड कप इस साल अक्टूबर-नवंबर में होना है, लेकिन अभी से भारतीय टीम को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं. क्रिकेट विश्लेषकों एवं पूर्व क्रिकेटर्स ने तो अपनी टीमें भी बनानी शुरू कर दी हैं. इसी कड़ी में टीम इंडिया के पू्र्व ओपनर आकाश चोपड़ा ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी भारतीय टीम चुनी है.
खास बात यह है कि आईपीएल 2022 में प्रदर्शन के आधार पर बनाई गई टीम में विराट कोहली, रोहित शर्मा और ऋषभ पंत को जगह नहीं मिली है. गौरतलब है कि आईपीएल 2022 में कोहली 16 मैचों में केवल 341 रन बनाने में सफल रहे, जबकि रोहित ने 14 मैचों में 268 रन बनाए. चोपड़ा ने अपनी टीम में केएल राहुल और ईशान किशन को बतौर ओपनर रखा है, जबकि राहुल त्रिपाठी को नंबर 3 पर मौका दिया है.
चोपड़ा की टीम में ईशान किशन शामिल
चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'मैं जो पहला नाम रख रहा हूं, वह केएल राहुल हैं. वह 15-17 ओवर तक खेल सकते हैं. राहुल टी20 के शानदार बल्लेबाज हैं और उन्होंने इस साल 600 से अधिक रन बनाए. मैंने ईशान किशन को उनके साथ रखा है. अगर आप ईशान के नंबर देखेंगे तो कहेंगे कि यह उनके लिए उतना बुरा सीजन नहीं था. तीसरे नंबर पर मैंने राहुल त्रिपाठी को रखा है. राहुल त्रिपाठी ने मैच जिताने वाला प्रदर्शन दिया है. नंबर 4 पर मैंने सूर्यकुमार यादव को रखा है.'
चोपड़ा ने कहा, 'मैंने हार्दिक पंड्या को टीम का कप्तान बनाया है. वह मिडिल ऑर्डर में खेल सकते हैं और फिनिशर का रोल भी निभा सकते हैं. उसके बाद मैंने दिनेश कार्तिक को जगह दी है और वह मेरे विकेटकीपर भी हैं. उन्होंने 180-190 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए और कई मैच खत्म किए हैं.' चोपड़ा ने स्पिन ऑलराउंडर के तौर पर क्रुणाल पंड्या को रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल पर तवज्जो दी. वहीं, बॉलिंग डिपार्टमेंट में उन्होंने आवेश खान, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी और युजवेंद्र चहल को चुना.
युजवेंद्र चहल को भी चांस

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









