
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 8 जनवरी 2026 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
Morning News: देश और दुनिया में एक साथ कई बड़े घटनाक्रम सामने आए हैं. उत्तर भारत में भीषण ठंड और कोहरे का असर है, जनगणना 2027 की तारीखें तय हुईं, राजनीति में दल-बदल तेज हुआ, अमेरिका ने सैन्य बजट बढ़ाया और अंतरराष्ट्रीय संगठनों से दूरी बनाई, जबकि अर्थव्यवस्था और कॉरपोरेट जगत से भी अहम खबरें आईं.
अमेरिका ने भारत और फ्रांस के नेतृत्व वाले ISA सहित 66 वैश्विक संस्थाओं से हटने का ऐलान किया है. व्हाइट हाउस ने इन संगठनों को अमेरिकी संप्रभुता और आर्थिक हितों के खिलाफ बताया है. वहीं, उत्तर भारत इन दिनों भीषण ठंड की चपेट में है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड समेत कई राज्यों में तापमान लगातार गिर रहा है. और वित्तीय वर्ष 2024-25 में बिहार की विकास दर 13 प्रतिशत के पार पहुंच गई है. योजना एवं विकास विभाग की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में विभागीय मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि राज्य का सकल राज्य घरेलू उत्पाद लगातार बढ़ रहा है, जो बिहार की मजबूत होती अर्थव्यवस्था का संकेत है. पढ़िए आज सुबह की बड़ी खबरें...
ठंड बहुत प्रचंड है! शीतलहर की चपेट में दिल्ली-NCR से लेकर बिहार तक
उत्तर भारत इन दिनों भीषण ठंड की चपेट में है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड समेत कई राज्यों में तापमान लगातार गिर रहा है. IMD के अनुसार, अगले 5 से 7 दिनों तक उत्तर पश्चिम, मध्य और उत्तर पूर्वी भारत में सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाया रहेगा. इससे सड़क, रेल और हवाई यातायात पर भी असर पड़ सकता है.
जनगणना की आ गई तारीख, जानिए कब से शुरू होगी हाउस लिस्टिंग
गृह मंत्रालय ने Census 2027 के पहले चरण की टाइमलाइन साफ कर दी है. गृह मंत्रालय ने बताया कि जनगणना का पहला फेज इसी साल यानी 2026 के अप्रैल-सितंबर के बीच हाउस लिस्टिंग से शुरू होगा. जबकि साल 2027 में जनसंख्या गणना और पहली बार डिजिटल व जाति आधारित आंकड़ों का पूरा खाका सामने आएगा.
अंबरनाथ में पहले गठबंधन टूटा और अब हो गया खेला... कांग्रेस के 12 पार्षद बीजेपी में शामिल

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






