
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 7 मार्च 2023 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
राहुल गांधी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तुलना मुस्लिम ब्रदरहुड से की है. पद्मश्री से सम्मानित साहित्यकार डॉक्टर कृष्ण बिहारी मिश्र का 90 साल की उम्र में निधन हो गया है. उमेश पाल की हत्या के बाद आरोपी माफिया अतीक अहमद के दोनों नाबालिग बेटों पर सस्पेंस बरकरार है कि आखिर दोनों कहां गए?
राहुल गांधी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तुलना मुस्लिम ब्रदरहुड से की है. पद्मश्री से सम्मानित साहित्यकार डॉक्टर कृष्ण बिहारी मिश्र का 90 साल की उम्र में निधन हो गया है. उमेश पाल की हत्या के बाद आरोपी माफिया अतीक अहमद के दोनों नाबालिग बेटों पर सस्पेंस बरकरार है कि आखिर दोनों कहां गए? महिला प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को हरा दिया है.
1- राहुल गांधी ने RSS की तुलना मिस्र के मुस्लिम ब्रदरहुड से की, लंदन में बताया फासीवादी संगठन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों ब्रिटेन के 10 दिन के दौरे पर हैं. वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने सोमवार देर शाम लंदन स्थित थिंक टैंक चैथम हाउस में कई मुद्दों पर अपनी राय रखी. इस दौरान राहुल गांधी ने RSS पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भारत में डेमोक्रेटिक कॉम्पटिशन का तरीका पूरी तरह से बदल गया है. इसका कारण RSS नामक एक संगठन है. यह एक कट्टरपंथी और फासीवादी संगठन है, जिसने भारत की लगभग सभी संस्थाओं पर कब्जा कर लिया है.
2- पद्मश्री से सम्मानित साहित्यकार कृष्ण बिहारी मिश्र का 90 साल की उम्र में निधन, कोलकाता में ली अंतिम सांस
पद्मश्री से सम्मानित हिंदी के प्रख्यात साहित्यकार कृष्ण बिहारी मिश्र का निधन हो गया है. वे 90 साल के थे. कृष्ण बिहारी मिश्र ने 6 और 7 मार्च की मध्य रात्रि करीब एक बजे अंतिम सांस ली. कृष्ण बिहारी मिश्र के निधन की जानकारी उनके पुत्र कमलेश मिश्र ने दी है. पिछले कुछ दिनों से वे बीमार चल रहे थे. कृष्ण बिहारी मिश्र के निधन से साहित्य जगत में शोक की लहर दौड़ गई.
3- ना सुधार गृह में, ना पुलिस की कस्टडी में... तो कहां हैं अतीक के दोनों नाबालिग बेटे?

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




