
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 7 जनवरी, 2024 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज शाम की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 7 जनवरी, 2024 की खबरें और समाचार: हिंसक प्रदर्शनों के बीच बांग्लादेश में आज आम चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं. उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है और कई जगहों पर बारिश होने की भी संभावना है. अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले भगवान राम को लेकर देश में कई जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.
बांग्लादेश में आज आम चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं. चुनाव से पहले यहां बड़े पैमाने पर हिंसा हुई है. दिल्ली सहित उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप जारी है.मौसम विभाग की मानें तो कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है. INDIA ब्लॉक में मायावती के शामिल करने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि उन पर कौन भरोसा करेगा. अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले देश के कई हिस्सों में तैयारियां जोरों पर हैं. मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी ने कई बड़े खुलासे किए हैं. पढ़ें आज की पांच प्रमुख खबरें-
हिंसक प्रदर्शनों के बीच बांग्लादेश में जारी है आम चुनाव की वोटिंग, 17 से अधिक मतदान केंद्र आग के हवाले बांग्लादेश में आम चुनाव के लिए आज वोटिंग हो रही है. पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया (78) की मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने इस चुनाव का बहिष्कार किया जिसके कारण प्रधानमंत्री शेख हसीना की लगातार चौथी बार जीत दर्ज करने की प्रबल संभावना है. खालिदा भ्रष्टाचार के आरोपों में दोषी ठहराए जाने के बाद घर में नजरबंद हैं. मतदान सुबह आठ बजे से शुरू हो गया है जो शाम पांच बजे समाप्त होगा. चुनाव नतीजे आठ जनवरी की सुबह से घोषित किये जाने की उम्मीद है.
Weather Update: दिल्ली-पंजाब में कोल्ड डे तो MP-राजस्थान में बारिश की संभावना, जानें IMD का ताजा अपडेट पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में कोल्ड डे और सीवियर कोल्ड डे के आसार बताए हैं. IMD के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम के कई इलाकों में अगले दो दिनों तक घना कोहरा बना रहेगा. वहीं राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 8 से 10 जनवरी के बीच गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं. इसके अलावा तमिलनाडु और केरल में अगले 5 दिनों में भारी बारिश होने के आसार हैं.
'...तो चुनाव बाद का भरोसा कौन देगा', 'INDIA' में मायावती के शामिल होने के सवाल पर बोले अखिलेश
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव कल बलिया के दौरे पर थे. यहां मीडिया से बातचीत में उन्होंने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए उत्तर प्रदेश में गठबंधन की संभावनों पर अपने विचार रखे. जब अखिलेश यादव से पत्रकारों ने बसपा अध्यक्ष मायावती को इंडिया ब्लॉक में शामिल करने के बारे में पूछा तो उन्होंने विश्वास के संकट का हवाला दिया. उन्होंने कहा, 'उसके बाद का (2024 लोकसभा चुनाव) भरोसा आप दिलाओगे. बात का भरोसे का है. अगर वह आती हैं तो आप में से कौन भरोसा दिलाएं.
दिव्या पाहुजा मर्डर केस: अभिजीत ने हथियार को पुरानी दिल्ली रोड पर फेंका, गिल और बांद्रा ने लाश को लगाया ठिकाने गुरुग्राम के होटल में मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या के मामले में पकड़े गए मुख्य आरोपी ने इस हत्याकांड को लेकर कई अहम और बड़े खुलासे किए हैं. दिव्या पाहुजा की हत्या में गिरफ्तार मुख्य आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने हथियार को पुरानी दिल्ली रोड पर ठिकाने लगा दिया था, जबकि उसके साथी शव को कार में ले गए थे. शव को ठिकाने लगाने के लिए नीली रंग की बीएमडब्ल्यू कार का इस्तेमाल किया गया था.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.



