
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 7 अगस्त 2022 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज शाम की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 7 अगस्त 2022 की खबरें और समाचार: नीतीश कुमार कोविड से उबरने के चलते नीति आयोग की बैठक में नहीं पहुंचने, लेकिन बिहार में एक कार्यक्रम की फोटो में उनके दिखने की खबर प्रमुख रही. वहीं कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल की बारिश, खिलाड़ियों की शिकायत और स्पाइसजेट की लापरवाही की खबर अहम रही.
आज शाम की ताजा खबरों की बात करें तो सबसे प्रमुख खबर जदयू और बीजेपी में मनमुटाव की रही. नीतीश कुमार नीति आयोग की बैठक में नहीं पहुंचे, लेकिन बिहार में उनके एक कार्यक्रम में शामिल होने की फोटो सामने आई हैं, जबकि उन्होंने अपने नहीं आने की वजह कोरोना से हाल में ठीक होना बताई थी. वहीं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस ने दोनों पार्टी के बीच तकरार की खबरों को बल दिया. इसके अलावा कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली रेसलर दिव्या काकरान की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से इनाम ना मिलने की शिकायत, स्पाइस जेट की लापरवाही से जुड़ी खबर और कौन बनेगा करोड़पति से जुड़ी खबर प्रमुख रही...
नीति आयोग की बैठक के लिए कोरोना का बहाना! मगर हस्तकरघा दिवस के प्रोग्राम में नजर आए नीतीश
जेडीयू नेता आरसीपी सिंह के इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार आज नीति आयोग की बैठक में नहीं पहुंचे. इसके बाद बिहार एनडीए में दरार की चर्चा तेज हो चली है और राजनीतिक घटनाक्रम से भी ऐसा लग रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को दिल्ली में हुए नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं हुए. इसकी वजह नीतीश का 3 अगस्त को ही कोरोना से निगेटिव होना बताई, लेकिन रविवार शाम को ही नीतीश कुमार पटना में हस्तकरघा कार्यक्रम में शामिल हुए. इस कार्यक्रम में कई और नेता मौजूद थे. सवाल है कि क्या नीतीश कुमार ने जान बूझकर दिल्ली आने का मन नहीं बनाया? इस कार्यक्रम के लिए जारी तस्वीरों में नीतीश कुमार बिना मास्क के नजर आ रहे हैं.
Commonwealth Games 2022: 'मुख्यमंत्री जी, न इनाम मिला, न मदद, केजरीवाल से मेडल विजेता रेसलर की शिकायत
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय पहलवान शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. अब तक भारतीय रेसलर्स ने गेम्स में 6 गोल्ड समेत 12 मेडल हासिल किए. इसी मे से एक महिला पहलवान दिव्या काकरान ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है. लेकिन उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से शिकायत की है. दिव्या ने ट्वीट कर कहा, 'मेडल की बधाई देने पर दिल्ली के माननीय मुख्यमंत्री जी को तहेदिल से धन्यवाद. मेरा आपसे एक निवेदन है कि मैं पिछले 20 साल से दिल्ली मे रह रही हूं और यहीं अपने खेल कुश्ती का अभ्यास कर रही हू परंतु अब तक मुझे राज्य सरकार से किसी तरह की कोई इनाम राशि नही दी गई और कोई मदद नहीं दी गई.'
SpiceJet की लापरवाही, नहीं आई बस तो दिल्ली एयरपोर्ट पर पैदल ही चले पैसेंजर

यह वीडियो कांग्रेस द्वारा AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन पर केंद्रित है. दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष के विरोध ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह विरोध राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे और प्रदेश की सकारात्मक विकास खबरों पर भी चर्चा की गई है. देखें खबरदार.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.




