
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 6 सितंबर 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से टेलीफोन पर बात की. दोनों नेताओं ने भारत और फ्रांस के बीच द्विपक्षीय सहयोग में प्रगति की समीक्षा की. वहीं, बहुजन समाज पार्टी (BSP) में मायावती के भतीजे आकाश आनंद का कद बढ़ने के बाद ससुर की भी घर वापसी हो गई है. आज आकाश आनंद के ससुर और उत्तर प्रदेश के बसपा से पूर्व सांसद रहे अशोक सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पहले लंबा चौड़ा माफीनामा लिखकर बसपा सुप्रीमो मायावती से माफी मांगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से टेलीफोन पर बात की. दोनों नेताओं ने भारत और फ्रांस के बीच द्विपक्षीय सहयोग में प्रगति की समीक्षा की. वहीं, बहुजन समाज पार्टी (BSP) में मायावती के भतीजे आकाश आनंद का कद बढ़ने के बाद ससुर की भी घर वापसी हो गई है. आज आकाश आनंद के ससुर और उत्तर प्रदेश के बसपा से पूर्व सांसद रहे अशोक सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पहले लंबा चौड़ा माफीनामा लिखकर बसपा सुप्रीमो मायावती से माफी मांगी. पढ़िए शनिवार शाम की 5 बड़ी खबरें...PM मोदी की फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से हुई बात, यूक्रेन युद्ध खत्म कराने के प्रयासों पर की चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से टेलीफोन पर बात की. दोनों नेताओं ने भारत और फ्रांस के बीच द्विपक्षीय सहयोग में प्रगति की समीक्षा की और यूक्रेन में चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के प्रयासों पर चर्चा की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने X हैंडल से एक पोस्ट करके इस बारे में जानकारी दी.
'कभी रिश्तेदारी का फायदा नहीं उठाऊंगा', आकाश आनंद के ससुर ने मायावती से मांगी माफी, BSP में हुई वापसी
बहुजन समाज पार्टी (BSP) में मायावती के भतीजे आकाश आनंद का कद बढ़ने के बाद ससुर की भी घर वापसी हो गई है. आज आकाश आनंद के ससुर और उत्तर प्रदेश के बसपा से पूर्व सांसद रहे अशोक सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पहले लंबा चौड़ा माफीनामा लिखकर बसपा सुप्रीमो मायावती से माफी मांगी. इसके बाद मायावती ने X पर पोस्ट कर कहा कि अशोक सिद्धार्थ को अपनी ग़लती का एहसास बहुत पहले हो चुका था. वे इसका लगातार पश्चाताप विभिन्न स्तर पर कर रहे थे, लेकिन आज उन्होंने सार्वजनिक तौर पर अपना पछतावा ज़ाहिर किया है, जिसे ध्यान में रखते हुए पार्टी और मूवमेन्ट के हित में उन्हें पार्टी द्वारा एक और मौका दिया जाना उचित समझा है.
Gujarat: पावागढ़ शक्तिपीठ में बड़ा हादसा, रोपवे टूटने से 6 की दर्दनाक मौत
गुजरात के पंचमहाल जिले में स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ पावागढ़ में शनिवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया. यहां मालवाहक रोपवे अचानक गिर गया, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई. मृतकों में दो लिफ्टमैन, दो मजदूर और दो अन्य शामिल हैं. घटना की पुष्टि पंचमहाल कलेक्टर ने की है. बताया जा रहा है कि हादसा दोपहर करीब 3:30 बजे रस्सी टूटने के कारण हुआ.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











