
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 31 अगस्त 2022 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
Aaj Ki Taza Khabar: बुधवार 31 अगस्त 2022 को खबरों का सिलसिला बना रहा. शाम की अहम खबरों में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां का इटली में निधन होना रही. इस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत अन्य नेताओं ने अपनी संवेदना व्यक्त की है. इसके अलावा चीन के पैंगोंग झील के पास लद्दाख में निर्माण गतिविधियों की सैटेलाइट इमेज, झारखंड के दुमका में अंकिता मर्डर केस में दूसरी गिरफ्तारी, स्लो ओवर रेट को लेकर आईसीसी का भारत और पाकिस्तान टीम पर जुर्माना लगाने के साथ-साथ अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर GDP के आंकड़े आने की खबर प्रमुख रहीं.
अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर भारत के लिए बुधवार का दिन अच्छा रहा. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) और RBI के अनुमानों के बाद सरकार ने अप्रैल-जून तिमाही के जीडीपी ग्रोथ आंकड़े जारी कर दिए हैं. इसके अलावा बुधवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के निधन का समाचार भी आया. वहीं झारखंड के दुमका में अंकिता मर्डर केस में आगे की कार्रवाई और दूसरी गिरफ्तारी का होना, लद्दाख में पैंगोंग झील के पास चीन की निर्माण गतिविधियों से जुड़ी सैटेलाइट इमेजेस का सामने आना और ICC का भारत और पाकिस्तान की टीम पर जुर्माना लगाना अहम खबरों में रहा.
ग्लोबल चुनौतियों के बीच भारत का शानदार प्रदर्शन, पहली तिमाही में 13.5% GDP ग्रोथ
दुनिया भर की अर्थव्यवस्थाएं जहां मंदी (Global Recession) और महंगाई (Inflation) की मार से परेशान हैं. वहीं भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy) तमाम चुनौतियों के बाद भी तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है. बुधवार को जारी पहली तिमाही के जीडीपी के आधिकारिक आंकड़ों (June Quarter GDP Data) से तो इसी बात का साफ संकेत मिलता है. ताजा आंकड़ों के अनुसार, जून 2022 तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था ने 13.5 फीसदी की शानदार दर से वृद्धि की. तमाम अनुमान भी भारत से इसी तरह के आंकड़े की उम्मीद कर रहे थे.
सोनिया गांधी की मां का इटली में निधन, PM मोदी ने जताया शोक
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को मातृ शोक हुआ है. उनकी मां श्रीमती पाओला माइनो का निधन शनिवार 27 अगस्त को इटली में हुआ था. उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को पूरे विधि विधान से हुआ. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोनिया गांधी की मां के निधन पर संवेदना व्यक्त की हैं.
सैटेलाइट तस्वीर में दिखी चीन की चालबाजी... पैंगोंग झील के पास बना रहा पुल, सड़क

जिस समय दुनिया में भारत में चल रही AI समिट की वाहवाही हो रही थी. दुनिया के तमाम देशों के राष्ट्रप्रमुख भारत की क्षमताओं और लीडरशिप के कायल हो रहे थे. तब कांग्रेस की यूथ विंग का 'राजनीतिक विरोध'... कुंठा और हताशा की सारी सीमाओं को पार कर गया और फिर उन्होंने जो किया, उसे शर्मनाक, फूहड़ता, निर्लज्जता और 'राजनीतिक अधोपतन' ही कहा जा सकता है. कांग्रेस की यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने किसी पूर्व नियोजित योजना के तहत सुरक्षा घेरा तोड़कर AI समिट में प्रवेश किया.

आज की घटना में यूथ कांग्रेस के नेताओं ने मोदी विरोध में अपने कपड़े उतारकर AI Impact Summit में भारत को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर शर्मिंदा किया. इस प्रकार के विरोध को राजनीति नहीं कहा जा सकता क्योंकि यह देश के सम्मान के खिलाफ है. युवा नेताओं की इस हरकत ने देश की छवि को प्रभावित किया है. राजनीतिक विरोध करना अपनी बात सामने रखने का तरीका होता है लेकिन इस तरह के प्रदर्शन से देश के हितों को नुकसान होता है.

यह वीडियो कांग्रेस द्वारा AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन पर केंद्रित है. दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष के विरोध ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह विरोध राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे और प्रदेश की सकारात्मक विकास खबरों पर भी चर्चा की गई है. देखें खबरदार.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.





