
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें, 3 मई 2022 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
राजस्थान के जोधपुर में हिंसा की आग अभी थमी भी नहीं कि नागौर में मुस्लिम समुदाय के ही दो पक्षों में पत्थरबाजी हो गई. जोधपुर की घटना को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधा है.
राजस्थान के जोधपुर में हिंसा की आग अभी थमी भी नहीं कि नागौर में मुस्लिम समुदाय के ही दो पक्षों में पत्थरबाजी हो गई. जोधपुर की घटना को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डेनमार्क की धरती से यूक्रेन युद्ध को लेकर युद्ध विराम की अपील की है.
1- राजस्थान में फिर बवाल, अब नागौर में ईद मनाने के दौरान आपस में भिड़े मुस्लिम समुदाय, पथराव राजस्थान के जोधपुर में ईद के दिन हुई हिंसा का मानामला अभी थम भी नहीं पाया था कि अब प्रदेश के नागौर से बवाल की खबर आ गई. नागौर में ईद मनाने को लेकर कहासुनी के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया. कहासुनी से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक ही समुदाय के दो गुट आपस में ही भिड़ गए.
2- जोधपुर बवाल पर बोले शेखावत- CM जलसे में व्यस्त, पुलिस ने पीड़ितों पर की कार्रवाई गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि उपद्रवियों ने लोगों के घरों में घुसकर महिलाओं के साथ अभद्रता की, दुकानों पर बैठे लोगों से मारपीट की. उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका अपना शहर जल रहा था और वे अपने जन्मदिन के जलसे में व्यस्त थे.
3- डेनमार्क की धरती से रूस-यूक्रेन जंग रोकने के लिए पीएम मोदी की पहल, बोले-तुरंत हो युद्ध विराम यूरोप दौरे पर गए PM नरेंद्र मोदी जर्मनी के बाद अब डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगेन पहुंचे. डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया. इसके बाद दोनों नेताओं की मुलाकात हुई और कई मुद्दों पर चर्चा हुई. भारत और डेनमार्क के बीच कई समझौतों पर सहमति बन गई है
4- अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा IPL 2022 का फाइनल, जय शाह का ऐलान बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया है कि आईपीएल 2022 के प्लेऑफ कोलकाता और अहमदाबाद में होंगे. मेगा फाइनल 29 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, यहां पर ही क्वालिफायर 2 भी होना है. इसके अलावा क्वालिफायर 1 और एलिमिनेटर कोलकाता के ईडन गार्डन में होंगे, जो 24-25 मई को होंगे.
5- नहीं चला टॉपलेस होने का दांव, Lock Upp से बाहर हुईं Poonam Pandey, बिग बॉस में करेंगी एंट्री पूनम पांडे लॉक अप की एक स्ट्रांग कंटेस्टन्ट थीं, जिनका शो से बाहर जाना हर किसी को खल रहा है. पर कर भी क्या सकते हैं शो का विनर एक ही होगा. इसलिये इस हफ्ते किसी ना किसी को आउट होना ही था. अफसोस एलिमिनेशन की तलवार पूनम पर आ गिरीं और उन्हें शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया.

यह वीडियो कांग्रेस द्वारा AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन पर केंद्रित है. दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष के विरोध ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह विरोध राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे और प्रदेश की सकारात्मक विकास खबरों पर भी चर्चा की गई है. देखें खबरदार.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.




