
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 3 अप्रैल 2022 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
3 अप्रैल 2022 की खबरें: पाकिस्तान में इमरान खान की सिफारिश पर राष्ट्रपति ने नेशनल असेंबली को भंग कर दिया है तो एकजुट विपक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई है. इमरान खान ने विपक्ष पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि विपक्ष को समझ ही नहीं आ रहा है कि आखिर हुआ क्या है. मोहन भागवत (RSS Chief Mohan Bhagwat) ने कहा कि कश्मीरी पंडित जल्द ही कश्मीर में अपने घरों के लिए लौट सकेंगे. पढ़िए, रविवार शाम की 5 बड़ी खबरें...
3 अप्रैल 2022 की खबरें: पाकिस्तान में इमरान खान की सिफारिश पर राष्ट्रपति ने नेशनल असेंबली को भंग कर दिया है तो एकजुट विपक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई है. इमरान खान ने विपक्ष पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि विपक्ष को समझ ही नहीं आ रहा है कि आखिर हुआ क्या है. मोहन भागवत (RSS Chief Mohan Bhagwat) ने कहा कि कश्मीरी पंडित जल्द ही कश्मीर में अपने घरों के लिए लौट सकेंगे. पढ़िए, रविवार शाम की 5 बड़ी खबरें...
इमरान खान सत्ता में रहें या जाएं? चीन के चंगुल से अब नहीं निकल पाएगा पाकिस्तान! पाकिस्तान (Pakistan) में इस वक्त जबर्दस्त सियासी उठापटक मची हुई है. इमरान खान की सिफारिश पर राष्ट्रपति ने नेशनल असेंबली को भंग कर दिया है तो एकजुट विपक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई है. लेकिन पाकिस्तान में राजनीतिक अस्थिरता के पीछे आर्थिक तंगी एक बड़ी वजह है. जिससे पाकिस्तान फिलहाल बाहर निकलने के बारे में सोच नहीं सकता है. पाकिस्तान की गद्दी पर इमरान खान रहें या ना रहें, फिलहाल पाकिस्तान की मुश्किलें कम होने वाली नहीं हैं. अगस्त 2018 को जब इमरान खान (Imran Khan) ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी. उस समय उन्होंने 'नया पाकिस्तान' (New Pakistan) बनाने का नारा दिया था. लेकिन पाकिस्तान आर्थिक तौर पर इमरान सरकार के कार्यकाल में और कमजोर हुआ है.
पाकिस्तानः इमरान खान का विपक्ष पर तंज, बोले- इन्हें समझ ही नहीं आया आखिर हुआ क्या?
पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री इमरान खान ने विपक्ष पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि विपक्ष को समझ ही नहीं आ रहा है कि आखिर हुआ क्या है. हालांकि मैंने अपने समर्थकों से पहले ही कह दिया था कि घबराएं नहीं. उन्होंने कहा कि इस पूरे खेल में बाहरी दखल था. बता दें कि पाकिस्तान में इन दिनों सियासी घमासान मचा हुआ है. आज पाकिस्तान में नेशलन असेंबली भंग कर दी गई है. इस सियासी घटनाक्रम के बाद इमरान खान ने कहा कि विपक्ष को इस बात का अंदाजा ही नहीं है कि उनके साथ क्या हुआ है. इमरान खान ने कहा कि मैंने कल ही कह दिया था कि घबराना नहीं है. इमरान ने कहा कि हमने जो फैसला लिया है, उससे विपक्ष घबरा गया है. साथ ही अपने समर्थकों से कहा कि चिंता न करें.
J&K: RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले, घाटी में जल्द अपने घर लौट सकेंगे विस्थापित कश्मीरी पंडित
बीते कुछ समय से कश्मीरी पंडितों का मुद्दा चर्चा में है. वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत (RSS Chief Mohan Bhagwat) ने कहा कि कश्मीरी पंडित जल्द ही कश्मीर में अपने घरों के लिए लौट सकेंगे. इतना ही नहीं, उन्होंने 'द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) फिल्म की भी प्रशंसा की. मोहन भागवत ने कहा कि इस फिल्म ने 1990 में घाटी से कश्मीरी पंडितों के पलायन के पीछे की वास्तविकता को बताया है साथ ही जन जागरूकता पैदा की है.

यह वीडियो कांग्रेस द्वारा AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन पर केंद्रित है. दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष के विरोध ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह विरोध राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे और प्रदेश की सकारात्मक विकास खबरों पर भी चर्चा की गई है. देखें खबरदार.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.




