
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 3 अक्टूबर 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत दौरे की पुष्टि की. वहीं, लेह हिंसा मामले में सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी को पत्नी गीतांजलि ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 3 अक्टूबर, 2025 की खबरें और समाचार: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने आगामी भारत दौरे को लेकर कंफर्म किया. वहीं, लेह हिंसा मामले में सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी को उनकी पत्नी गीतांजलि ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी. इन खबरों के अलावा, अमेरिका के बाद फ्रांस में भी शटडाउन लगा. पढ़ें शुक्रवार सुबह की 10 बड़ी खबरें.
पुतिन ने कंफर्म किया भारत दौरा... दिसंबर के पहले हफ्ते में आएंगे दिल्ली, PM मोदी के साथ करेंगे द्विपक्षीय बैठक
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने आगामी भारत दौरे की पुष्टि कर दी है. उन्होंने गुरुवार को सोची में एक कार्यक्रम के इतर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि वो PM मोदी के साथ अगले वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए दिसंबर की शुरुआत में भारत की यात्रा करेंगे. उन्होंने कहा कि भारत के साथ आर्थिक सहयोग को मज़बूत करना रूस की प्राथमिकता है.
सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के खिलाफ SC पहुंचीं पत्नी गीतांजलि, बोलीं- NSA लगाना गलत
पिछले दिनों लद्दाख में जेन-ज़ी प्रोटेस्ट और हिंसा के बाद गिरफ्तार किए गए सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंगमो ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. उन्होंने वांगचुक की गिरफ्तारी को चुनौती दी है. गीतांजलि आंगमो ने उनकी तत्काल रिहाई की मांग की है. यह याचिका वांगचुक पर NSA (राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम) लगाए जाने पर सवाल उठाने के लिए दायर की गई है.
अमेरिका के बाद फ्रांस में शटडाउन! स्पेंडिंग कट के खिलाफ 200 शहरों में स्ट्राइक, एफिल टावर भी बंद फ्रांस में गुरुवार को बड़े पैमाने पर हड़ताल और विरोध प्रदर्शन हुए. प्रदर्शनकारियों ने खर्चों में कटौती का विरोध करते हुए अमीरों पर ज्यादा टैक्स लगाने की मांग की. इस दौरान राजधानी पेरिस का मशहूर आइफल टॉवर भी बंद रहा.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.










