
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 29 नवंबर 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
दुनियाभर में इस्तेमाल होने वाले एअरबस A320 फैमिली के विमानों में सोलर रेडिएशन से फ्लाइट कंट्रोल डेटा करप्ट होने का खतरा सामने आया है. बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत पांचवीं बार 10 लाख लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में प्रति लाभुक 10-10 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की.
दुनियाभर में इस्तेमाल होने वाले एअरबस A320 फैमिली के विमानों में सोलर रेडिएशन से फ्लाइट कंट्रोल डेटा करप्ट होने का खतरा सामने आया है. बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत पांचवीं बार 10 लाख लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में प्रति लाभुक 10-10 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की. दिल्ली में नर्सरी, केजी और कक्षा पहली के एडमिशन की प्रक्रिया 4 दिसंबर 2025 से शुरू होने जा रही है. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में आयुष म्हात्रे ने मुंबई की ओर से खेलते हुए विदर्भ के खिलाफ 53 गेंदों पर 110 रनों की शानदारी पारी खेली. भारत ने शुक्रवार को 73 टन जीवनरक्षक दवाइयां, वैक्सीन और मानवीय सहायता अफगानिस्तान भेजी. पढ़िए शनिवार सुबह की 5 बड़ी खबरें...
ग्लोबल एविएशन संकट... A320 सॉफ्टवेयर अपडेट से सैकड़ों उड़ानें प्रभावित, एअर इंडिया-इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी
दुनियाभर में इस्तेमाल होने वाले एअरबस A320 फैमिली के विमानों में सोलर रेडिएशन से फ्लाइट कंट्रोल डेटा करप्ट होने का खतरा सामने आया है. एअरबस ने हाल ही में हुई एक घटना के बाद अपने लगभग 6,000 विमानों पर तत्काल सॉफ्टवेयर/हार्डवेयर अपडेट का आदेश जारी कर दिया है. इसका सीधा असर भारत की एअरलाइंस इंडिगो और एअर इंडिया समेत दुनियाभर की कई कंपनियों पर पड़ रहा है.
नीतीश सरकार ने जारी की महिला रोजगार योजना की 5वीं किस्त, 10 लाख महिलाओं तक पहुंचे 10-10 हजार रुपये
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत पांचवीं बार 10 लाख लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में प्रति लाभुक 10-10 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की. इस बार कुल 1 हज़ार करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से महिला स्वरोजगार के लिए भेजे गए. महिलाओं के लिए ये योजना सितंबर में शुरू की गई थी.
दिल्ली नर्सरी एडमिशन 2026-27: आयु सीमा बदली, नियम हुए सख्त, पॉइंट सिस्टम में बड़ा बदलाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











