
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 22 जुलाई 2023 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 22 जुलाई 2023 की खबरें और समाचार: राजस्थान के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के एक बयान से सियासत गर्मा गई है. उत्तराखंड में भारी बारिश हो रही है जिससे कई जगहों का एक दूसरे से संपर्क टूट गया है. पाकिस्तान के पूर्व मुख्यमंत्री इमरान खान पर शहबाज सरकार देशद्रोह का मुकदमा चलाने जा रही है.
राजस्थान के मंत्री राजेंद्र गुढ़ा का सदन के पटल पर दिया गया बयान उन्हें ही भारी पड़ा और सीएम गहलोत ने मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया. गुढ़ा के बयान से सियासत तेज हो गई है. उत्तराखंड के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में मूसलाधार बारिश होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. कई जगहों पर बादल फटने की भी खबर है.पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुसीबतें बढ़ सकती हैं. सरकार उनके खिलाफ देशद्रहो का मुकदमा चलाने पर विचार कर रही है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया मजबूत स्थिति में दिख रही है. जानिए शुक्रवार सुबह की पांच बड़ी खबरें...
'हमें अपने गिरेबां में झाकना चाहिए', कौन हैं महिला सुरक्षा पर अपनी ही सरकार को आईना दिखाने वाले राजेंद्र गुढ़ा?
राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के बयान ने हलचल मचा दी है. गुढ़ा ने शुक्रवार को विधानसभा के पटल पर अपनी ही सरकार पर निशाना साधा और कहा- हमें मणिपुर के बजाय अपने गिरेबां में झांकना चाहिए. हम महिलाओं की सुरक्षा के मामले में असफल हो गए हैं. गुढ़ा के इस बयान पर सदन में ही बीजेपी ने मेज थपथपाकर समर्थन किया. इस बयान के बाद राज्य की सियासत भी गरमा गई. इस बीच, सीएम गहलोत ने 6 घंटे के अंदर ही गुढ़ा को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया.
उत्तरकाशी में रात से हो रही भीषण बारिश, कई जगह बादल फटे, पहाड़ों से पत्थर-मलबा आने से सड़कें बंद
उत्तरकाशी में शुक्रवार देर रात से लगातार बारिश हो रही है. इस दौरान कई स्थानों पर बादल फटने की घटनाएं हुईं. इसके चलते यमुना घाटी में जमकर कहर बरपा. राजतार में तीन नाले उफान पर हैं. बारिश की वजह से जगह-जगह पत्थर और मलबा आने जाने से क्विक रिस्पॉन्स टीम भी मौके पर नहीं पहुंच पाई है. यहां की बड़कोट तहसील के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में पानी भर गया. SDRF की टीम स्कूल का निरीक्षण कर चुकी है.
इमरान खान का पॉलिटिकल करियर खत्म करने की तैयारी! देशद्रोह का मुकदमा चलाने जा रही शहबाज सरकार पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि साइफर गेट मामले में पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) प्रमुख इमरान खान पर देशद्रोह का मुकदमा चल सकता है और उन्हें अयोग्य ठहराया जा सकता है.आसिफ ने राजद्रोह से संबंधित कानून का जिक्र करते हुए कहा, 'पीटीआई प्रमुख पर अनुच्छेद 6 लगाया जा सकता है, जिसके तहत किसी आरोपी को मौत और आजीवन कारावास की सजा दी जा सकती है.'

यह वीडियो कांग्रेस द्वारा AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन पर केंद्रित है. दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष के विरोध ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह विरोध राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे और प्रदेश की सकारात्मक विकास खबरों पर भी चर्चा की गई है. देखें खबरदार.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.




