
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 21 दिसंबर 2024 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
अन्नदाता अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं. इसी बीच किसानों ने खनौरी में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. किसान नेता सुरजीत सिंह फूल ने कहा कि सांसदों की धक्कामुक्की दिल्ली में हुई, तो वहां सभी हालचाल पूछने जा रहे हैं, लेकिन यहां सीनियर किसान नेता 26 दिन से आमरण अनशन पर हैं, लेकिन सरकार ने कोई सुध-बुध नहीं ली. वहीं, कुवैत पहुंचने के तुरंत बाद शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो स्थानीय लोगों अब्दुल्ला अल बैरन और अब्दुल्लातीफ अलनेसेफ से मुलाकात की. ये वही लोग हैं जिन्होंने भारतीय महाकाव्य रामायण और महाभारत का अरबी में अनुवाद करके प्रकाशित किया है.
अन्नदाता अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं. इसी बीच किसानों ने खनौरी में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. किसान नेता सुरजीत सिंह फूल ने कहा कि सांसदों की धक्कामुक्की दिल्ली में हुई, तो वहां सभी हालचाल पूछने जा रहे हैं, लेकिन यहां सीनियर किसान नेता 26 दिन से आमरण अनशन पर हैं, लेकिन सरकार ने कोई सुध-बुध नहीं ली. वहीं, कुवैत पहुंचने के तुरंत बाद शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो स्थानीय लोगों अब्दुल्ला अल बैरन और अब्दुल्लातीफ अलनेसेफ से मुलाकात की. ये वही लोग हैं जिन्होंने भारतीय महाकाव्य रामायण और महाभारत का अरबी में अनुवाद करके प्रकाशित किया है. पढ़िए शनिवार शाम की 5 बड़ी खबरें...
'अगर डल्लेवाल को यहां से उठाया तो...', आमरण अनशन के 26वें दिन खनौरी बॉर्डर से किसानों की चेतावनी अन्नदाता अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं. इसी बीच किसानों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. किसान नेता सुरजीत सिंह फूल ने कहा कि किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन आज 26वें दिन भी जारी है. गुरुवार के दिन डल्लेवाल नहाने के बाद बेहोश हो गए थे, तभी से उनका ब्लड प्रेशर सही नहीं है. डल्लेवाल ने आज किसी से मुलाकात नहीं की. लेकिन उन्होंने एक मैसेज दिया है. सुरजीत सिंह फूल ने कहा कि पंजाब और हरियाणा के हेडक्वार्टर में तैनात फोर्स को खनौरी बॉर्डर के लिए भेजा जा रहा है, सांसदों की धक्कामुक्की दिल्ली में हुई, तो वहां सभी हालचाल पूछने जा रहे हैं, लेकिन यहां सीनियर किसान नेता 26 दिन से आमरण अनशन पर हैं, लेकिन सरकार ने कोई सुध-बुध नहीं ली.
चुनाव नियमों में सरकार ने किया बदलाव, इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड नहीं मांग सकेंगे आम लोग
सरकार ने सीसीटीवी कैमरा और वेबकास्टिंग फुटेज के साथ-साथ उम्मीदवारों की वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे कुछ इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेजों के सार्वजनिक निरीक्षण को रोकने के लिए चुनाव नियम में बदलाव किया है, ताकि उनका दुरुपयोग रोका जा सके. चुनाव आयोग (ईसी) की सिफारिश के आधार पर केंद्रीय कानून मंत्रालय ने शुक्रवार को चुनाव संचालन नियम, 1961 के नियम 93(2)(ए) में संशोधन किया, ताकि सार्वजनिक निरीक्षण के लिए कागजातों या दस्तावेजों के प्रकार को प्रतिबंधित किया जा सके. अब से चुनाव से संबंधित सभी दस्तावेज जनता के लिए उपलब्ध नहीं होंगे.
पहले न्यूक्लियर फोर्स के चीफ की हत्या, फिर ड्रोन अटैक से दिला दी 9/11 की याद! पुतिन को चोट पर चोट दे रहा यूक्रेन
व्लादिमीर पुतिन ने 24 फरवरी, 2022 को जब यूक्रेन में रूसी सेना के स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन का ऐलान किया होगा तो नहीं सोचा होगा कि साढ़े 3 करोड़ की आबादी वाले देश को हराना उनके लिए इतनी बड़ी चुनौती होगी. दो महीने बाद रूस-यूक्रेन युद्ध के तीन वर्ष पूरे हो जाएंगे. लेकिन रूस अब भी यूक्रेन को हरा नहीं सका है. इसके उलट वलोदिमीर जेलेंस्की के नेतृत्व में यूक्रेन, पुतिन और उनके देश को आए दिन नए-नए जख्म दे रहा है, चोट पर चोट किए जा रहा है. ताजा मामला कजान शहर का है, जहां यूक्रेन ने 9/11 की तरह रिहायशी इमारतों पर किलर ड्रोन से कम से कम आठ अटैक किए, जिसने रूस के एयर डिफेंस सिस्टम की कलई खोल दी है.

यह वीडियो कांग्रेस द्वारा AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन पर केंद्रित है. दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष के विरोध ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह विरोध राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे और प्रदेश की सकारात्मक विकास खबरों पर भी चर्चा की गई है. देखें खबरदार.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.




