
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 17 अप्रैल 2024 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 17 अप्रैल, 2024 की खबरें और समाचार: आज देशभर में रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज त्रिपुरा और असम में रैली को संबोधित करेंगे, वहीं राहुल गांधी और अखिलेश यादव गाजियाबाद में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे. जौनपुर के बाहुबली धनंजय सिंह के गनर की हत्या कर दी गई है.
लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान जोरों पर हैं. पीएम मोदी, राहुल गांधी और अखिलेश यादव सहित तमाम नेता आज अपने-अपने उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे. आज देशभर में धूमधाम से रामनवमी का पर्व मनाया जा रहा है. अयोध्या में रामलला का आज सूर्याभिषेक होगा.जौनपुर के बाहुबली धनंजय सिंह के गनर की हत्या कर दी गई. आईपीएल 2024 में कल कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स (के बीच रोमांचक मैच खेला गया जिसमें जोस बटलर ने कोलकाता के मुंह से जीत छीन ली. पढ़ें आज की पांच अहम खबरें-
सूर्य तिलक, राम धुन, सुबह 3 बजे से भक्तों की भीड़... अयोध्या के भव्य राम मंदिर में पहली बार ऐसे मनाई जा रही रामनवमी आज देशभर में धूमधाम से रामनवमी का पर्व मनाया जा रहा है. इस बार की रामनवमी बहुत विशेष है क्योंकि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद रामलला की ये पहली रामनवमी है. इस दौरान रामलला की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी. रामलला का सूर्याभिषेक होगा. इस मौके पर राम मंदिर का विशेष श्रृंगार किया गया है.
असम-त्रिपुरा में आज PM मोदी की रैली, राहुल-अखिलेश गाजियाबाद में करेंगे प्रेस कांफ्रेंस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज त्रिपुरा और असम में रैली को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री सुबह 11 बजे असम के नलबाड़ी में चुनावी सभा करेंगे. पीएम मोदी असम गण परिषद (एजीपी) के उम्मीदवार फणी भूषण चौधरी के लिए रैली करेंगे. आज राहुल गांधी और अखिलेश यादव गाजियाबाद में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करेंगे. वहीं, प्रियंका गांधी कांग्रेस उम्मीदवार इमरान मसूद के पक्ष में सहारनपुर में रोड शो करेंगी.
जौनपुर में बाहुबली धनंजय सिंह के गनर की हत्या, पत्नी श्रीकला बोलीं- 'घटना को अंजाम देने वालों...' उत्तर प्रदेश के जौनपुर में पूर्व सांसद धनंजय सिंह के निजी गनर की हत्या कर दी गई. उनकी पत्नी श्रीकला रेड्डी को एक दिन पहले ही बहुजन समाज पार्टी से लोकसभा का टिकट मिला है. अनीस की हत्या को लेकर श्रीकला ने कहा कि वो इस घटना को अंजाम देने वालों पर प्रशासन के द्वारा कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करवाएंगी.बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "अफसोस! एक मजबूत साथी को आज हमने खो दिया, अनीस आप हम सबकी यादों में हमेशा जिंदा रहेंगे. घटना को अंजाम देने वालों पर प्रशासन के द्वारा कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करवाऊंगी."
कोलकाता की मुट्ठी में था मैच, स्लो ओवर रेट बना विलेन...इन 5 ओवर्स में जोस बटलर ने पलट दिया पूरा गेम आईपीएल 2024 (IPL 2024) का मैच नंबर 31... तारीख 16 अप्रैल, आमने-सामने थीं कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स (RR)... क्या गजब का मैच हुआ, मैच का रिजल्ट आखिरी गेंद पर आया. 'प्लेयर ऑफ द मैच' जोस बटलर ने संयम और तूफान दोनों का रूप दिखाया और कोलकाता के मुंह से जीत छीन ली. एक समय तक वो टिककर खेलते रहे, फिर मौका पड़ने पर कोलकाता के गेंदबाजों पर टूट पड़े.
29 नक्सली ढेर, 25 लाख के इनामी कमांडर का भी खात्मा... छत्तीसगढ़ में अब तक के सबसे बड़े एनकाउंटर को ऐसे दिया अंजाम छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव 2024 के फर्स्ट फेज की वोटिंग से पहले, सुरक्षाकर्मियों ने मंगलवार को कांकेर जिले में मुठभेड़ में 29 नक्सलियों को मार गिराया. यह राज्य में अब तक की सबसे बड़ी मुठभेड़ है, जिसमें नक्सलियों के कई सीनियर कमांडर ढेर हुए. छत्तीसगढ़ में वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ लड़ाई के अब तक के इतिहास में यह किसी एक मुठभेड़ में नक्सलियों की यह सबसे अधिक मौतें हैं. इस साल अब तक माओवादियों के गढ़ बस्तर रीजन में सुरक्षा बलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में कुल 79 नक्सली मारे गए हैं.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.



