
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 14 अप्रैल 2024 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
बीजेपी ने रविवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया. बीजेपी ने इसे संकल्प पत्र का नाम दिया है तो वहीं कांग्रेस ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से ये घोषणापत्र कोसों दूर है. वहीं पाकिस्तान से खबर आई कि भारतीय कैदी सरबजीत की जेल में हत्या करने वाले डॉन अमीर सरफराज की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. पढ़ें आज की पांच बड़ी खबरें.
भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है. कांग्रेस ने इस घोषणा पत्र को जुमला करार दिया है साथ ही कहा है कि इसमें 'महंगाई और बेरोजगारी' ये दो शब्द नदारद हैं. उधर पीएम मोदी ने होशंगाबाद में रैली कर कांग्रेस पर निशाना साधा. पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के लाहौर से खबर आई कि यहां अंडरवर्ल्ड डॉन अमीर सरफराज की गोली मारकर हत्या कर दी गई. अमीर सरफराज ने ही कोट लखपत जेल में भारतीय कैदी सरबजीत को तड़पा-तड़पा के मारा था. पढ़ें आज की बड़ी खबरें.
BJP ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी किया 'संकल्प पत्र', सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को दी गई पहली कॉपी भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए 'संकल्प पत्र' के नाम से अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है. बीजेपी के इस घोषणा पत्र में विकसित भारत के लिए मोदी की गारंटी पर फोकस किया गया है जिसमें समाज के 4 स्तंभों - महिला, युवा, गरीब और किसान के उत्थान पर जोर दिया गया है. इस घोषणापत्र में बीजेपी ने कई अहम ऐलान किया है. बीजेपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में आगामी लोकसभा चुनावों के लिए अपना चुनावी घोषणापत्र जारी किया.
'मेनिफेस्टो से गायब हैं ये दो शब्द...', कांग्रेस ने BJP के घोषणापत्र को बताया जुमला पत्र बीजेपी के संकल्प पत्र के सामने आते ही विपक्ष की ओर से इस पर टिप्पणियां भी शुरू हो गईं. विपक्ष ने इस घोषणा पत्र को सिरे से खारिज किया है, बल्कि कांग्रेस ने तो इसे जुमला पत्र ही बता दिया है. राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी के मेनिफेस्टो और नरेंद्र मोदी के भाषण से दो शब्द गायब हैं- महंगाई और बेरोजगारी. लोगों के जीवन से जुड़े सबसे अहम मुद्दों पर बीजेपी चर्चा तक नहीं करना चाहती. INDIA का प्लान बिल्कुल स्पष्ट है, 30 लाख पदों पर भर्ती और हर शिक्षित युवा को एक लाख की पक्की नौकरी. उन्होंने कहा कि युवा इस बार मोदी के झांसे में नहीं आने वाला, अब वो कांग्रेस का हाथ मजबूत कर देश में रोजगार क्रांति लाएगा.
'कांग्रेस के शहजादे ने कहा एक झटके में गरीबी मिटा दूंगा, इतने सालों से जादूगर कहां छिपा था...', PM मोदी ने राहुल गांधी पर कसा तंज पीएम मोदी ने रविवार को मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में एक चुनावी रैली को संबोधित किया. पीएम मोदी ने संविधान निर्माता भारत रत्न आंबेडर का जिक्र किया और कहा कि, कांग्रेस जैसी पार्टियों ने हमेशा बाबा साहब को अपमानित करने का काम किया है. ये बाबा साहब का आशीर्वाद है कि आज देश की बेटी राष्ट्रपति के रूप में पहली बेटी है. हमने डिजिटल पेमेंट का नाम बाबा साहब के नाम पर रखा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शहजादे ने कहा कि मैं एक झटके में देश की गरीबी मिटा दूंगा. देश पूछ रहा है कि शाही जादूगर अभी तक छिपा कहां हुआ था. ये झटके वाला मंत्र लाए कहां से. ऐसे दावे करते हैं कि इसी के कारण ये हंसी के पात्र बन जाते हैं.
लाहौर में सरबजीत के हत्यारे का The End, 'अज्ञात हमलावर' ने की गोली मारकर हत्या
पाकिस्तान से बड़ी खबर सामने आई है. लाहौर में अंडरवर्ल्ड डॉन अमीर सरफराज की 'अज्ञात हमलावरों' ने गोली मारकर हत्या कर दी. अमीर सरफराज वही है, जिसने ISI के इशारे पर पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नागरिक सरबजीत की हत्या की थी. पाकिस्तान की कोट लखपत जेल में अमीर सरफराज ने सरबजीत की पॉलीथिन से गला घोंटकर और पीट- पीट कर हत्या कर दी थी. पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के कहने पर अमीर ने सरबजीत को तड़पा-तड़पा कर मारा था. पंजाब के सरबजीत को पाकिस्तान में जासूसी के आरोप में पाकिस्तानी सेना ने पकड़ा था.

जिस समय दुनिया में भारत में चल रही AI समिट की वाहवाही हो रही थी. दुनिया के तमाम देशों के राष्ट्रप्रमुख भारत की क्षमताओं और लीडरशिप के कायल हो रहे थे. तब कांग्रेस की यूथ विंग का 'राजनीतिक विरोध'... कुंठा और हताशा की सारी सीमाओं को पार कर गया और फिर उन्होंने जो किया, उसे शर्मनाक, फूहड़ता, निर्लज्जता और 'राजनीतिक अधोपतन' ही कहा जा सकता है. कांग्रेस की यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने किसी पूर्व नियोजित योजना के तहत सुरक्षा घेरा तोड़कर AI समिट में प्रवेश किया.

आज की घटना में यूथ कांग्रेस के नेताओं ने मोदी विरोध में अपने कपड़े उतारकर AI Impact Summit में भारत को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर शर्मिंदा किया. इस प्रकार के विरोध को राजनीति नहीं कहा जा सकता क्योंकि यह देश के सम्मान के खिलाफ है. युवा नेताओं की इस हरकत ने देश की छवि को प्रभावित किया है. राजनीतिक विरोध करना अपनी बात सामने रखने का तरीका होता है लेकिन इस तरह के प्रदर्शन से देश के हितों को नुकसान होता है.

यह वीडियो कांग्रेस द्वारा AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन पर केंद्रित है. दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष के विरोध ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह विरोध राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे और प्रदेश की सकारात्मक विकास खबरों पर भी चर्चा की गई है. देखें खबरदार.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.





