
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 12 नवंबर, 2023 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 12 नवंबर 2023 की खबरें और समाचार: देशभर में आज दीपावली का पर्व मनाया जा रहा है. इजरायल और हमास में जारी जंग के बीच इजरायली सेना ने गाजा के अस्पताल से बच्चों को निकालने की पेशकश की है. भारत आज अपने अंतिम लीग मैच में नीदरलैंड से भिडेगा.
इजरायल और हमास में जारी जंग के बीच गाजा में एक अस्पताल में दो बच्चों की मौत हो गई है.इजरायली सेना ने अब बच्चों को सुरक्षित अस्पताल से बाहर निकालने की पेशकश की है. आज देशभर में दीपावली का पर्व मनाया जा रहा है. हरियाणा के सोनीपत में हाईराइज बिल्डिंग में लगी भीषण आग से लोगों दहशत फैल गई. विश्व कप में भारत और नीदरलैंड के बीच अंतिम लीग मैच खेला जाएगा. पढ़ें आज की पांच अहम खबरें
गाजा के अस्पताल में त्रासदी! ईंधन की कमी से इन्क्यूबेटर में 2 नवजात की मौत, अब हॉस्पिटल से बच्चों को बाहर निकालेगा इजरायल इजरायली सेना का दावा है कि उसने उत्तरी गाजा में हमास के कंट्रोल को खत्म कर दिया है. इजरायल ने अल-शिफा के उस अस्पताल से बच्चों को निकालने में मदद की पेशकश की है जहां ईंधन की कमी से इन्क्यूबेटर में 2 नवजात की मौत हो गई थी. शनिवार देर रात एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान इजरायली प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि गाजा में पांच और इजरायली सैनिकों की मौत हो गई है.
Diwali 2023 Shubh Muhurt: दिवाली पर लक्ष्मी पूजन के लिए बस इतने घंटे का मुहूर्त, नोट कर लें टाइमिंग
Diwali 2023 shubh muhurt: दिवाली की रात आस्था के दीप जलते ही अपने भक्तों को दर्शन देने धरती पर स्वयं मां लक्ष्मी पधारती हैं. उनके संग शुभता के देव श्री गणेश भी होते हैं. इस बार दिवाली पर लक्ष्मी पूजा के दो शुभ मुहूर्त हैं. पहला शुभ मुहूर्त प्रदोष काल में है. प्रदोष काल 12 नवंबर को शाम 05.28 बजे से रात 08:07 बजे तक रहेगा, जिसमें वृषभ काल (स्थिर लग्न) 05.39 बजे से 07.33 बजे तक रहेगा.इस अवधि में पूजा करना उत्तम होगा. यानी लक्ष्मी पूजन के लिए आपको 1 घंटा 54 मिनट का समय मिलेगा. लक्ष्मी पूजा का दूसरा शुभ मुहूर्त निशीथ काल में मिलेगा.
सोनीपत की हाईराइज बिल्डिंग में आग का तांडव, साड़ी-बेडशीट बांधकर 7वीं मंजिल से नीचे उतरे लोग
हरियाणा के सोनीपत जिले में स्थित एक हाईराइज सोसायटी की बिल्डिंग में शनिवार देर रात आग लग गई. नेशनल हाईवे 44 पर स्तिथ एपेक्स ग्रीन नाम की सोसायटी के सी ब्लॉक की 7वीं मंजिल पर स्थित फ्लैट में आग का तांडव देखने को मिला. आग के कारण बिल्डिंग की 7वीं मंजिल पर स्थित फ्लैटों में कई लोग फंस गए थे, जो बेडशीट के सहारे नीचे उतरे. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




