
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 12 अक्टूबर 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर तालिबान लड़ाकों के हमले में पाकिस्तान आर्मी के 12 सैनिक मारे गए हैं. तालिबान बलों ने कथित तौर पर शनिवार देर रात कई पाकिस्तानी सीमा चौकियों पर गोलीबारी की है. फिलिस्तीनी संगठन हमास मिस्र में प्रस्तावित गाज़ा शांति समझौते के आधिकारिक हस्ताक्षर कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेगा. हमास ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप की योजना के कुछ हिस्सों पर उनके मतभेद हैं.
पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर तालिबान लड़ाकों के हमले में पाकिस्तान आर्मी के 12 सैनिक मारे गए हैं. तालिबान बलों ने कथित तौर पर शनिवार देर रात कई पाकिस्तानी सीमा चौकियों पर गोलीबारी की है. स्थानीय मीडिया ने इसका वीडियो भी जारी किया है. फिलिस्तीनी संगठन हमास मिस्र में प्रस्तावित गाज़ा शांति समझौते के आधिकारिक हस्ताक्षर कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेगा. हमास ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप की योजना के कुछ हिस्सों पर उनके मतभेद हैं. हमास नेताओं ने ट्रंप के उस सुझाव को बेतुका बताया है. अमेरिका में लॉस एंजिल्स के हंटिंगटन बीच में शनिवार दोपहर एक हेलिकॉप्टर टेकऑफ के तुरंत बाद अनियंत्रित होकर पेड़ों से टकरा गया. इस हादसे में 5 लोगों को घायल होने की जानकारी सामने आ रही है. वहीं, बिहार विधान परिषद ने ड्राइवर और ऑफिस अटेंडेंट के 24 पदों पर भर्ती निकाली है. पढ़ें रविवार सुबह की टॉप खबरें...
कहर बनकर टूटे तालिबानी लड़ाके... PAK आर्मी के 12 जवान मारे गए, 5 ने हथियार डाले, टैंक-चौकियां कब्जे में
पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर तालिबान लड़ाकों के हमले में पाकिस्तान आर्मी के 12 सैनिक मारे गए हैं. तालिबान बलों ने कथित तौर पर शनिवार देर रात कई पाकिस्तानी सीमा चौकियों पर गोलीबारी की है. स्थानीय मीडिया ने इसका वीडियो भी जारी किया है. इसके अलावा, कंधार के मायवंद में पांच पाकिस्तानी सैनिकों ने तालिबान के सामने आत्मसमर्पण किया है.
हमास ने गाजा शांति समझौते पर हस्ताक्षर करने से बनाई दूरी, ट्रंप के प्रस्तावों को बताया बेतुका
फ़िलिस्तीनी संगठन हमास मिस्र में प्रस्तावित गाज़ा शांति समझौते के आधिकारिक हस्ताक्षर कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेगा. हमास ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप की योजना के कुछ हिस्सों पर उनके मतभेद हैं. हमास नेताओं ने ट्रंप के उस सुझाव को बेतुका बताया, जिसमें कहा गया था कि शांति योजना के तहत हमास के सदस्य गाज़ा पट्टी छोड़ दें.
WWE रिंग में रोमन रेंस बन गए क्रिकेटर, कोहली के स्टाइल में लगाया 'शॉट', VIDEO

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












