
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 10 नवंबर, 2024 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 10 नवंबर 2024 की खबरें और समाचार: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी ने देश में बड़े पैमाने में विरोध प्रदर्शन बुलाए हैं. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज दूसरा टी20 मैच गकेबरहा में खेला जाएगा. सीजेआई डीवीई चंद्रचूड़ ने अपने अंतिम फैसले में बुलडोजर जस्टिस को लेकर बड़ी बात कही है.
सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने अपने कार्यकाल के आखिरी फैसले में अपने जजमेंट में कहा कि बुलडोजर के माध्यम से न्याय न्यायशास्त्र की किसी भी सभ्य प्रणाली के लिए ठीक नहीं है.राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने हनुमान बेनीवाल पर तीखा हमला किया है. पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग ने आज रविवार को ढाका में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन रैली का आह्वान किया है.टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मुकाबला आज गकेबरहा में खेला जाएगा. पहले टी20 में भारतीय टीम के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था. पढ़ें आज की पांच बड़ी खबरें-
'बुलडोजर जस्टिस मंजूर नहीं, कहीं सभ्य समाज में ऐसा नहीं होता', अपने आखिरी जजमेंट में बोले CJI डी वाई चंद्रचूड़ सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने अपने कार्यकाल के आखिरी फैसले में 'बुलडोजर जस्टिस' की कड़ी निंदा की. सीजेआई ने कहा कि 'कानून के शासन के तहत बुलडोजर न्याय बिल्कुल अस्वीकार्य है. अगर इसे अनुमति दी गई तो अनुच्छेद 300ए के तहत संपत्ति के अधिकार की संवैधानिक मान्यता एक डेड लेटर बनकर रह जाएगी.'सीजेआई ने अपने जजमेंट में कहा, 'बुलडोजर के माध्यम से न्याय न्यायशास्त्र की किसी भी सभ्य प्रणाली के लिए ठीक नहीं है.'
'पत्नी हारेंगी तो बच्चों की देखभाल कर सकेंगी, फायदे में रहेंगे हनुमान बेनीवाल', राजस्थान BJP चीफ का बयान राजस्थान में विधानसभा की सात सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार जारी है. यहां सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के साथ साथ कांग्रेस व अन्य क्षेत्रीय दलों के नेताओं ने मतदाताओं को रिझाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है.इस बीच राजस्थान भाजपा प्रमुख मदन राठौड़ ने शनिवार को बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगर खींवसर से आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल की पत्नी कनिका बेनीवाल खींवसर उपचुनाव हार जाती हैं तो इसका फायदा हनुमान बेलीवाल को होगा क्योंकि तब वह घर पर रहकर अपने बच्चों की देखभाल कर सकेंगी.
बांग्लादेश: आज सड़क पर उतरेंगे शेख हसीना की पार्टी के कार्यकर्ता, युनूस सरकार ने बताया 'फासिस्ट', कहा- प्रोटेस्ट की इजाजत नहीं! पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बांग्लादेश से भागने के तीन महीने बाद उनकी पार्टी अवामी लीग ने आज रविवार को ढाका में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन रैली का आह्वान किया है. दरअसल, अगस्त में छात्रों के विद्रोह के बाद से अवामी लीग के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर बढ़ते हमलों का सामना करते हुए पूर्ववर्ती सत्तारूढ़ पार्टी अपने अधिकांश शीर्ष नेतृत्व के जेल में या निर्वासन में रहने के कारण फिर से संगठित होने और अपने पैरों पर खड़े होने की कोशिश कर रही है.
ट्रंप की नई टीम में निकी हेली को नहीं मिलेगी जगह, पूर्व विदेश मंत्री माइक पोम्पियो भी रहेंगे बाहर अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी की पूर्व राजदूत निक्की हेली या पूर्व विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ को अपनी नई सरकार में शामिल होने के लिए आमंत्रित नहीं करेंगे.उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्रुथ पर लिखी एक पोस्ट में कहा, " वह दोनों मेरे साथ पहले बेहतरीन काम कर चुके हैं. हमारे देश के प्रति उन्होंने जो सेवा की है उसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहूंगा."
साउथ अफ्रीका के खिलाफ आज इस खिलाड़ी का होगा डेब्यू? दूसरे टी20 में ये हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग-11 भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज (10 नवबंर) गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जाएगा. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम ने पहले टी20 मैच में 61 रनों से जीत हासिल की थी. अब टीम इंडिया का लक्ष्य इस मुकाबले को जीतकर चार मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की लीड लेने पर होगा. भारतीय समयानुसार यह टी20 मुकाबला शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




