
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 03 फरवरी 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी, इसकी भविष्यवाणी पार्टी के सीएम उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल ने कर दी है. उनका दावा है कि AAP को चुनाव में 55 सीटें मिल रही हैं. महाराष्ट्र की एनडीए सरकार में मानो सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक बार फिर लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां पटना की रहने वाली छात्रा के साथ धोखा और शोषण किया गया. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी.
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP को 55 सीटें मिल रही हैं. महाराष्ट्र की एनडीए सरकार में मानो सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक बार फिर लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पटना की रहने वाली छात्रा के साथ धोखा और शोषण किया गया. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने उन्हें डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निमंत्रण हासिल करने के लिए अमेरिका भेजा था. इस्लाम की पवित्र किताब कुरान जलाने के लिए दुनियाभर में कुख्यात रासमस पालुदन ने इराकी मिलिशिया सलवान मोमिका की याद में कुरान की प्रति जलाई है. कुरान के अपमान के आरोप में मुसलमानों का गुस्सा झेल रहे मोमिका की 30 जनवरी को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इसे लेकर पालुदन ने कुरान की प्रति जलाकर इस्लाम की आलोचना करने के साथ-साथ सलवान मोमिका को श्रद्धांजलि भी दी है. पढ़े सोमवार शाम की पांच बड़ी खबरें...
1. Delhi Chunav 2025: 'दिल्ली में AAP को मिल रहीं 55 सीटें, लेकिन...', अंतिम चुनावी रैली में अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी, इसकी भविष्यवाणी पार्टी के सीएम उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल ने कर दी है. उनका दावा है कि AAP को चुनाव में 55 सीटें मिल रही हैं. उन्होंने कहा कि अगर माताएं-बहनें जोर का धक्का लगाएं तो, पार्टी को इससे ज्यादा 60 सीटें भी मिल सकती हैं. उन्होंने यह दावा तब किया है जब शाम 5 बजे से चुनाव प्रचार रुक गया है.
2. सीएम फडणवीस की बैठक में फिर नहीं पहुंचे शिंदे, दूसरी बार अहम मीटिंग से रहे नदारद
महाराष्ट्र की एनडीए सरकार में मानो सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के अहम बैठकों से गैर-हाजिर रहने पर तो कम से कम ऐसा ही माना जा रहा है. पहले तो वह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा बुलाई गई कैबिनेट मीटिंग से दूर रहे, और अब एक अन्य अहम बैठक में उन्होंने शिरकत नहीं की. सीएम फडणवीस ने कुछ अहम प्रोजेक्ट्स पर चर्चा के लिए बैठक बुलाई थी जिसमें अजित पवार तो पहुंचे, लेकिन एकनाथ शिंदे नदारद रहे.
3. कानपुर: शादी का झांसा देकर छात्रा से रेप, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









