
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 03 नवंबर, 2024 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 03 नवंबर, 2024 की खबरें और समाचार: ईरान में हिजाब को लेकर लंबे समय से चल रहा विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है. अमेरिकी चुनाव के अंतिम चरण के प्रचार से पहले मिशिगन से ट्रंप के लिए अच्छी खबर आई है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई टेस्ट का आज तीसरा दिन है और भारत मजबूत स्थिति में नजर आ रहा है.
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली है. ईरान में लंबे समय से हिजाब का विरोध कर रही महिलाएं अब सड़कों पर उतर गई हैं. एक महिला ने अपना विरोध दर्ज कराने के लिए बीच सड़क पर अपने कपड़े उतार दिए. अमेरिकी चुनाव में अब कुछ ही घंटे बचे हैं, इस बीच ट्रंप और हैरिस ने अपने अंतिम चरण का प्रचार तेज कर दिया है. आज देश भर में भाई दूज का त्योहार मनाया जा रहा है. मुंबई टेस्ट का आज तीसरा दिन है और भारत फिलहाल मजबूत स्थिति में मजबूत नजर आ रहा है. पढ़ें आज की पांच बड़ी खबरें-
हिजाब के विरोध में छात्रा ने उतार दिए कपड़े, ईरान की यूनिवर्सिटी में लड़की की बगावत! ईरान में महिलाएं लंबे समय से हिजाब का विरोध कर रही हैं. हाल ही में एक महिला ने अपना विरोध दर्ज कराने के लिए बीच सड़क पर अपने कपड़े उतार दिए. ऑनलाइन वीडियो और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, देश के सख्त इस्लामिक ड्रेस कोड के विरोध में शनिवार को एक महिला ने ईरानी विश्वविद्यालय में अपने कपड़े उतार दिए.सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में इस्लामिक आजाद यूनिवर्सिटी की एक ब्रांच के सुरक्षा गार्डों को एक अज्ञात महिला को हिरासत में लेते हुए देखा जा सकता है. यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता अमीर महजोब ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, 'पुलिस स्टेशन में पता चला कि वह गंभीर मानसिक दबाव से पीड़ित थी और उसे कोई मनोविकार भी था.'
US: वोटिंग से पहले ट्रंप के लिए अच्छी खबर, मिशिगन में रिपब्लिकन की तरफ शिफ्ट हुए भारतवंशी, मुस्लिम और अफ्रीकी अमेरिका में 5 नवंबर को होने वाले चुनाव पर पूरी दुनिया की नजर है. अंतिम दौर के प्रचार अभियान में ट्रंप और उनकी प्रतिद्वंदी कमला हैरिस लोगों को अपने पाले में करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. दोनों ही उम्मीदवार देशवासियों से समर्थन करने और उन्हें व्हाइट हाउस भेजने की भावुक अपील कर रहे हैं.नाटकीय घटनाक्रमों से भरे इस चुनाव को कई विश्लेषक वैश्विक जगत पर दूरगामी असर डालने वाला मान रहे हैं. इस बीच चुनाव से ठीक पहले एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. मिशिगन में जो पारंपरिक वोट पहले डेमोक्रेट्स का माना जाता था वो इस बार रिपब्लिकन की तरफ स्विंग हो रहा है.
'अगर योगी ने 10 दिन में इस्तीफा नहीं दिया तो...', यूपी के CM के नाम पर मुंबई पुलिस को मिली धमकी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम पर मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम पर धमकी आई है. मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल सेल को अज्ञात नंबर से मैसेज आया है, जिसमें कहा गया है कि अगर योगी ने 10 दिन में इस्तीफा नहीं दिया तो हम उन्हें बाबा सिद्दीकी की तरह मार डालेंगे.
टीम इंडिया के पास आज मुंबई टेस्ट जीतने का गोल्डन चांस, बल्लेबाजों को दिखाना होगा दम, थोड़ी देर में शुरू होगा खेल भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में जारी है. इस मुकाबले का आज (3 नवंबर) तीसरा दिन है. न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन स्टम्प के समय तक अपनी दूसरी पारी में 9 विकेट पर 171 रन बनाए थे. एजाज पटेल 7 रन बनाकर क्रीज पर हैं. न्यूजीलैंड की लीड महज 143 रनों की है और उसका एक विकेट बाकी है. अब आज चौथे दिन न्यूजीलैंड की टीम आगे बैटिंग करेगी.
Bhai Dooj 2024: भाई दूज आज, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा सामग्री व पूजा विधि भाई दूज कार्तिक शुक्ल द्वितिया को मनाई जाएगी. इस दिन बहनें अपने भाई को तिलक कर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं. इस बार ये पर्व 3 नवंबर यानी आज मनाया जा रहा है. भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक यह पर्व दिवाली के दो दिन बाद मनाया जाता है. इसे यम द्वितीया भी कहते हैं. जानिए इस बार भाई दूज का शुभ मुहूर्त और भाई को तिलक करने का सही समय.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.



