
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 02 नवंबर, 2024 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 02 नवंबर, 2024 की खबरें और समाचार: हरियाणा चुनाव की तर्ज पर ही आरएसएस ने महाराष्ट्र चुनाव के लिए भी कमर कस ली है. अमेरिका में 3 दिन बाद होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले ट्रंप और कमला हैरिस के बीच बयानबाजी तेज हो गई है.
आरएसएस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों से पहले एक मेगा प्लान तैयार किया है जिसके तहत बड़े पैमाने पर संपर्क कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को एक्स पर एक वीडियो साझा किया. इस वीडियो में राहुल गांधी 10 जनपथ आवास पर रंगाई-पुताई करने वाले मजदूरों से बात करते हुए दिख रहे हैं. अमेरिका में पांच नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले कमला हैरिस ने कहा, 'अगर ट्रंप दोबारा चुने जाते हैं, तो वह 'दुश्मनों की एक सूची' के साथ व्हाइट हाउस में आएंगे. पढ़ें आज की पांच बड़ी खबरें-
महाराष्ट्र चुनाव के लिए RSS का मेगा प्लान, वोटरों के बीच जाकर करेगा 3 लाख बैठकें महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने राज्य में बड़े पैमाने पर जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई है. जिस तरह हरियाणा विधानसभा चुनाव में संघ ने पर्दे के पीछे से अहम भूमिका निभाई थी, उसी तर्ज पर महाराष्ट्र में भी वोटरों को भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन के पक्ष में करने के लिए बड़े पैमाने पर यह कार्यक्रम चलाया जाएगा. आरएसएस के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, संगठन, मतदाता जागरूकता पर ध्यान केंद्रित करते हुए राज्य भर में 300,000 से अधिक छोटी बैठकें आयोजित करने वाला है.
मामा राहुल संग प्रियंका के बेटे का दिवाली Video, क्या ये रेहान राजीव वाड्रा की सॉफ्ट लॉन्चिंग है? कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को एक्स पर एक वीडियो साझा किया. इस वीडियो में राहुल गांधी 10 जनपथ आवास पर रंगाई-पुताई करने वाले मजदूरों से बात करते हुए उनके ब्रश पर भी हाथ आजमाते हुए नजर आए. खास बात यह रही कि इस दौरान उनके साथ उनके भांजे रेहान वाड्रा भी नजर आए. 'एक दिवाली उनके साथ, जिनकी मेहनत से रौशन है भारत!' के कैप्शन के साथ अपलोड किए इस वीडियो को देखकर इस बात की कयासबाजी तेज हो गई है कि प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा भी जल्द ही राजनीति में एंट्री ले सकते हैं.
'बदले की आग में झुलस रहे ट्रंप... दुश्मनों की लिस्ट लेकर आएंगे व्हाइट हाउस', कमला हैरिस ने साधा निशाना अमेरिका की उपराष्ट्रपति और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस ने अगले हफ्ते होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप 'अस्थिर', 'बदला लेने को आतुर' और 'अनियंत्रित सत्ता के इच्छुक' हैं.लास वेगास में शुक्रवार को एक रैली को संबोधित करते हुए कमला हैरिस ने कहा कि ट्रंप का संबंध सिर्फ 'नफरत' और 'विभाजन' से है. उन्होंने कहा कि 'वह व्हाइट हाउस में 'दुश्मनों की सूची' लेकर आएंगे जबकि मैं प्राथमिकता पर किए जाने वाले आपके कामों की सूची लेकर आऊंगी.'
IPL 2025 Auction: आईपीएल नीलामी में धूम मचाएंगे ये 3 विकेटकीपर्स, लग सकती है करोड़ों की बोली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की मेगा नीलामी से पहले खिलाड़ियों की रिटेंशन लिस्ट गुरुवार (31 अक्टूबर) को जारी कर दी गई. मेगा ऑक्शन से पहले 10 फ्रेंचाइजी टीमों की ओर से कुल मिलाकर 46 खिलाड़ियों को रिटेन किया गया है. कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स जैसी फ्रेंचाइजी टीमों ने अपने-अपने कोर ग्रुप को रिटेन किया. वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स अब ऑक्शन में नई रणनीति के साथ उतरेगी.
Govardhan Puja 2024 Shubh Muhurat Timings: गोवर्धन पूजा आज, इतने बजे से पहले कर लें पूजन, जानें पूजा विधि और उपाय गोवर्धन का पर्व आज मनाया जा रहा है. गोवर्धन पूजा में गौ धन यानी गायों की पूजा की जाती है और गायों को देवी लक्ष्मी का स्वरूप भी कहा गया है. इसे अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन मुख्य रूप से भगवान कृष्ण और गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाती है.पौराणिक मान्यता के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने इस दिन अपनी छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों को भगवान इंद्र के गुस्से से बचाया था. साथ ही भगवान इंद्र को उनकी गलती का एहसास करवाया था. उस समय से ही भगवान कृष्ण के उपासक उन्हें गेहूं, चावल, बेसन से बनी सब्जी और पत्तेदार सब्जियां अर्पित करते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.



