
Aadhaar Card Rules: फ्री सर्विस से ऑनलान अपडेट तक... आज से आधार कार्ड के बदल गए ये नियम
AajTak
आधार कार्ड को लेकर आज से कुछ नियम बदल गए हैं, जो आपको जान लेना चाहिए. इसमें सबसे बड़ा बदलाव मोबाइल नंबर चेंज करने और फीस माफ को लेकर हुआ है.
आधार अपडेट को लेकर अब लाइन में लगने की जरूरत लगभग खत्म हो चुकी है, क्योंकि एक बड़े बदलाव के तहत UIDAI ने नाम, पता और मोबाइल नंबर को अपडेट करने की अनुमति दे दी है. 1 नवंबर यानी आज से ही यह बदलाव लागू हो चुका है. यूआईडीआई के इस कदम से कई मामलों में सर्विस सेंटर जाने की आवश्यकता खत्म हो जाएगी.
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार अपडेट प्रॉसेस को सरल और अधिक यूजर्स फ्रेंडली बनाने के उद्देश्य से कई व्यापक बदलावों का ऐलान किया है. नए सिस्टम के तहत कार्डधारक सीधे मायआधार पोर्टल के माध्यम से नाम, पता, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर अपडेट कर सकेंगे, बशर्ते उनका आधार किसी एक्विट मोबाइल नंबर से जुड़ा हो.
बायोमैट्रिक अपडेट जैसे फिंगरप्रिंट, आईरिस और फोटोग्राफ के लिए अभी भी आधार सेवा केंद्र में जाना होगा. हालांकि UIDAI सरकारी डेटाबेस में ऑटो वेरिफिकेशन के जुड़ने के बाद मैन्युअल प्रॉसेसे कम होगा, जिससे जल्दी और सटीकता से सुधार करने में मदद मिलेगी. इसके अलावा, आधार कार्ड अपडेट करने के लिए चार्ज भी एक साल के लिए फ्री किया गया है. आइए जानते हैं आज से आधार को लेकर क्या-क्या बदल गया है.
आज से आधार में क्या-क्या नियम बदला
पैन-आधार बेस्ड समय सीमा यूआईडीएआई ने 31 दिसंबर, 2025 से पहले आधार को पैन से जोड़ने की आवश्यकता दोहराई और चेतावनी दी कि ऐसा न करने पर पैन निष्क्रिय हो सकता है, सेवा प्रतिबंध लग सकते हैं, और केवाईसी या रिफंड में देरी हो सकती है.
आधार-पैन लिंक प्रॉसेस

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











