
9th का स्टूडेंट, केमिस्ट्री की क्लास, पढ़ते-पढ़ते हुआ बेहोश... हार्ट अटैक के बाद CPR से भी नहीं बची जान, डॉक्टर हैरान
AajTak
Lucknow News: यूपी के लखनऊ में सीएमएस में पढ़ने वाले नौवीं के छात्र की हार्ट अटैक से मौत हो गई. इस घटना को लेकर राजधानी में शोक का माहौल है. स्कूल में तबीयत बिगड़ने के बाद बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे सीपीआर दिया गया, लेकिन रिकवरी नहीं हो सकी. इस घटना से डॉक्टर भी हैरान हैं.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां अलीगंज में स्थित सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (CMS) में 9वीं का छात्र केमिस्ट्री की क्लास में अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा. इस दौरान बच्चे को उठाकर टेबल पर लिटाया गया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ. इसके बाद तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने देखा तो उसकी पल्स नहीं चल रही थी. डॉक्टरों ने कहा कि बच्चे को हार्टअटैक हुआ है, उसे सीपीआर भी दिया गया, फिर भी बचाया नहीं जा सका. इस घटना को लेकर डॉक्टर भी हैरान हैं.
लखनऊ CMS के केमिस्ट्री के टीचर नवीन कुमार ने बताया कि वे केमिस्ट्री की क्लास लेने गए थे. उन बच्चों के डाउट्स क्लियर कर रहे थे, जिन्हें चैप्टर से संबंधित कोई दिक्कत थी. इस दौरान नौवीं का स्टूडेंट आतिफ सिद्दीकी सेल्फ स्टडी कर रहा था. वह सेल्फ स्टडी करते-करते अचानक बेहोश होकर गिर गया. मैंने तुरंत उसे उठाकर टेबल पर लिटाया और स्कूल नर्स को बुलाया.
स्कूल नर्स ने आकर देखा और कहा कि बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ेगा. इसके बाद छात्र को आरुषि मेडिकल सेंटर लेकर गए. वहां सीनियर डॉक्टर ने बच्चों को अटेंड किया और उन्होंने कहा कि बच्चे को तुरंत लेकर लारी मेडिकल सेंटर जाइए. इसके बाद हम लोग लारी मेडिकल सेंटर गए. वहां डॉक्टर ने देखा तो बच्चे की पल्स नहीं चल रही थी.
घटना के बारे में स्कूल की प्रिंसिपल ने क्या बताया?
इस मामले में सीएमएस स्कूल की प्रिंसिपल ज्योति कश्यप ने बताया कि स्कूल में बेहद दुखद घटना घटित हुई है. नौवीं के छात्र आतिफ सिद्दीकी को स्कूल के टीचर और नर्स अपनी कार से तुरंत मेडिकल सेंटर लेकर गए थे, तब तक बच्चे के पिता को भी फोन से जानकारी दे दी गई थी. वे भी आरुषि मेडिकल सेंटर पहुंच गए. वहां डॉक्टर ने बच्चे को सीपीआर दिया, लेकिन इसके बाद भी बच्चे को होश नहीं आया.
यह भी पढ़ेंः लखनऊ: क्लास रूम में 9वीं के छात्र की मौत, पढ़ाई के दौरान हार्ट अटैक आने की आशंका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











